1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. याद रखें ये पांच बातें Cheque भरते समय नहीं होगी कोई चूक

याद रखें ये पांच बातें Cheque भरते समय नहीं होगी कोई चूक

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jun 12, 2015 01:23 pm IST,  Updated : Oct 04, 2015 12:55 pm IST

दिल्ली के मयूर बिहार में रहने वाले कार्तिक पिछले हफ्ते बैंक में एक Cheque जमा किया था जिसको तय समय के मुताबिक अब तक उनके खाते में क्रेडिट हो जाना चाहिए था।

याद रखें ये पांच बातें Cheque भरते समय नहीं होगी कोई चूक- India TV Hindi
याद रखें ये पांच बातें Cheque भरते समय नहीं होगी कोई चूक

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर बिहार में रहने वाले कार्तिक पिछले हफ्ते बैंक में एक Cheque जमा किया था जिसको तय समय के मुताबिक अब तक उनके खाते में क्रेडिट हो जाना चाहिए था। बैंक में जब प्रवीण खाते में अब तक पैसे न आने का कारण जानने गए तो उन्हे पता चला कि चेक भरते समय प्रवीण जल्दबाजी में चेक के ऊपर तारीख डालना भूल गए हैं। इस कारण एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी बैंक इस चेक का भुगतान करने में असमर्थ हैं। निराश प्रवीण को बैंक की ओर से पुन: नया फार्म भरकर चेक पर तारीख डालकर इसको जमा करने के लिए कहा गया। आने वाले दिनों में ईद की छुट्टी के कारण प्रवीण को ये पैसे अब सोमवार को ही मिल पाएंगे। आप भी प्रवीण की तरह कई बार छोटी बड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे चंद दिनों में हो जाने वाले आपके कामों में हफ्ते लग जाते हैं।

अपनी इस खबर के माध्यम से हम आपको पांच ऐसी चीजें बताएंगे जिनको ध्यान में रखकर अगर आप चेक काटते हैं तो आपसे कोई चूक नहीं होगी।

Cheque काटते समय रखें इन पांच बातों का ख्याल

1- चेक पर तारीख लिखना न भूलें – चेक पर सबसे पहले तारीख लिखें। ध्यान रहे जो तारीख आप चेक पर अंकित कर देंगे उससे तीन माह की अवधि तक ही यह चेक मान्य होगा। तारीख लिखते समय माह, वर्ष और तारीख तीनो को ध्यानपूर्वक भरें।

2- हस्ताक्षर करने में बरतें सावधानी – बैंक में लेनदेन करते समय जिस चीज का सबसे ज्यादा महत्व होता है वह खाताधारक  के हस्ताक्षर होते हैं। बैंक अधिकारी हस्ताक्षर में थोड़ा सा भी शक होने पर चेक को रोक सकता है। इसलिए ध्यान रहे चेक पर हस्ताक्षर करते समय हू-ब-हु वही हस्ताक्षर बनाएं जो आपने खाता खुलवाते समय दर्ज किए थे। बैंक के रिकॉर्ड में वही हस्ताक्षर आपके स्कैन करके आगे के लिए रख लिए जाते हैं।

3- मोबाइल नंबर लिख दें – चेक के पीछे खाताधारक अपनी खाता संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज कर दे। अगर आपके चेक में कोई भी दिक्कत या कंफ्यूजन बैंक अधिकारी को लगता है वह आपसे फोन करके उसके बारे में जानकारी ले सकता है।

4- चेक पर खींचे दो लाइनें – अगर किसी व्यक्ति और संस्था के नाम पर आप अकाउंट पेई चेक काटते हैं तो ध्यान रहे चेक के ऊपर बायी तरफ दो लाइनें खींचना न भूले। यह इस बात का प्रमाण होता है कि चेक पर अंकित राशि को चेक वाहक को नकद न देकर खाते में हस्तान्तरित करनी है।

5- स्लिप संभाल कर रखें – चेक जमा करते समय आप जो फार्म भरते हैं, वह दो हिस्सों में होता है चेक जमा करने के बाद आप अपनी स्लिप को संभाल कर रखें क्योंकि चेक खो जाने की स्थिति वही एक मात्र ऐसा दस्तावेज होता है जो जिस पर आपके चेक की डिटेल रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा