1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 100 रुपये में आएगा अब इतना ईंधन

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 100 रुपये में आएगा अब इतना ईंधन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 14, 2021 10:30 am IST,  Updated : Jan 14, 2021 10:30 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में 25 पैसे, जबकि कोलकाता में 23 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

Petrol diesel price increase today in india- India TV Hindi
Petrol diesel price increase today in india

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही। पेट्रोल देश की राजधानी दिल्ली में 84.70 रुपये प्रति लीटर, जबकि मुंबई में 91.32 रुपये लीटर हो गया है। दिल्ली में दो दिनों में पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 74.88 रुपये, 78.47 रुपये, 81.60 रुपये और 80.19 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

दिल्‍ली में अब 100 रुपये में आपको एक लीटर और 200 मिलीलीटर पेट्रोल मिलेगा, जबकि डीजल एक लीटर और 350 मिलीलीटर मिलेगा। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में 25 पैसे, जबकि कोलकाता में 23 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, जबकि मुंबई में 26 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 84.70 रुपये, 86.15 रुपये, 91.32 रुपये और 87.40 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का भाव नई उंचाई पर चला गया है, जबकि मुंबई में नई उंचाई के करीब है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने पांच दिन के बाद ईंधन कीमतों में बुधवार को पहली बढ़ोतरी की थी। बुधवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों-इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने छह जनवरी से वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन फिर शुरू किया है। इससे पहले करीब एक माह तक ईंधन कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था।

सात जनवरी को पेट्रोल 84.20 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड पर पहुंचा था। इससे पहले चार अक्टूबर, 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर के उच्चस्तर पर पहुंचा था। इसी दिन डीजल भी 75.45 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर था। मुंबई में भी चार अक्टूबर, 2018 को पेट्रोल 91.34 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था। मई, 2020 के बाद पेट्रोल 14.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12.34 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) 19.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10.85 रुपये प्रति लीटर है। 

यह भी पढ़ें: नए कृषि कानूनों पर रोक लगने के बाद सरकार ने किया किसानों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्ववान

यह भी पढ़ें: कार जैसे फीचर्स के साथ 52,999 रुपये में लॉन्‍च हुआ ये स्‍कूटर, नहीं पड़ेगी रजिस्‍ट्रेशन और लाइसेंस की जरूरत

यह भी पढ़ें: Snapdragon 888 प्रोसेसर, 8/128GB, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्‍च हुआ iQOO 7, कीमत भी बहुत कम

यह भी पढ़ें: PM-KISAN योजना में हुई बड़ी गड़बड़ी, सरकार ने पैसा वापस लेने की शुरू की प्रक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा