1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड की प्रबंधनाधीन संपत्ति 2,700 करोड़ रुपए के पार पहुंची

पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड की प्रबंधनाधीन संपत्ति 2,700 करोड़ रुपए के पार पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2019 08:48 am IST,  Updated : Nov 22, 2019 08:48 am IST

पूंजी बाजार में गतिविधियां बढ़ने के साथ ही निजी क्षेत्र की पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड कंपनी के प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति बढ़कर 2,700 करोड़ रुपए से ऊपर निकल गई है। 

PPFAS mutual fund- India TV Hindi
PPFAS mutual fund

कोलकाता। पूंजी बाजार में गतिविधियां बढ़ने के साथ ही निजी क्षेत्र की पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड कंपनी के प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति बढ़कर 2,700 करोड़ रुपए से ऊपर निकल गई है। कंपनी के चेयरमैन और सीईओ नील पराग पारिख ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ​कंपनी ने करीब साढ़े छह साल पहले कारोबार शुरू किया था।

पारिख ने कहा कि उसकी प्रमुख दीर्घकालिक इक्विटी फंड योजना में प्रबंधन के तहत कुल 2,300 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके कोष को घरेलू और विदेशी इक्विटी दोनों में निवेश किया जाता है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हमारी दो और म्यूचुअल फंड योजनायें हैं- लिक्विड और कर बचत कोष। फिलहाल हम इन तीन योजनाओं पर ही काम कर रहे हैं।' पारिख ने कहा कि दीर्घकालिक इक्विटी फंड योजना के तहत रखी गई राशि का 35 प्रतिशत कोष विदेशी इक्विटी जैसे कि फेसबुक, गूगल और अमेजन सहित अन्य में निवेश किया जाता है।

उनका कहना है कि 'विदेशी इक्विटी में निवेश करने से किसी देश विशेष के जोखिम के प्रभाव से बचाव होता है।' उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से शीर्ष 10 बाजारों में से एक है और इस क्षेत्र से कंपनी ने 50 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए हैं, ‘‘यह हमारे लिए अहम बाजार है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा