1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI चार से 8 जून तक चलाएगा जागरूकता अभियान, ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के बारे में देगा जानकारी

RBI चार से 8 जून तक चलाएगा जागरूकता अभियान, ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के बारे में देगा जानकारी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 30, 2018 05:18 pm IST,  Updated : May 30, 2018 05:18 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 4 से 8 जून तक बैंक ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के बारे में जानकारी देने का अभियान चलायेगा। RBI की योजना हर साल इस तरह का आयोजन करने की है। बैंक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

RBI- India TV Hindi
RBI

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 4 से 8 जून तक बैंक ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के बारे में जानकारी देने का अभियान चलायेगा। RBI की योजना हर साल इस तरह का आयोजन करने की है। बैंक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस आनलाइन बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के इस दौर में ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग की जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। इन पांच दिनों में देशभर में बैंक अपने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के बारे में समुचित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

दिल्ली में 4 जून को इस कार्यक्रम की शुरुआत रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक द्वारा की जायेगी। इस दौरान पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि बैंकिंग के दौरान ग्राहकों को कई बार दिक्कतें आती हैं। कई बार एटीएम धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं। लेकिन इसमें ग्राहकों को घबराने की कतई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने यदि इसकी सूचना समय पर बैंक को दे दी है तो उनका जोखिम खत्म हो गया है और अब आगे यह बैंक की जिम्मेदारी हो जाती है।

उन्होंने कहा कि ग्राहक एटीएम से लेनदेन विफल होने या मशीन से पैसा जमा कराते समय किसी तरह की तकनीकी चूक होने के मामले की शिकायत बैंक शाखा में मौजूद शिकायत रजिस्टर में दर्ज करें या फिर वे बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा