1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेटली ने आईएमएफ से कहा: रिफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म इंडिया का नया रूख

जेटली ने आईएमएफ से कहा: रिफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म इंडिया का नया रूख

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 17, 2016 10:37 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:18 am IST

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आईएमएफ में कहा, रिफॉर्म से ट्रांसफॉर्म इंडिया मंत्र के साथ भारत की सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है।

जेटली ने कहा IMF से: ‘रिफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म इंडिया’ नया रुख, संसाधनों का आकलन अब हो गया है जरूरी- India TV Hindi
जेटली ने कहा IMF से: ‘रिफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म इंडिया’ नया रुख, संसाधनों का आकलन अब हो गया है जरूरी

वॉशिंगटन। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आईएमएफ में कहा, रिफॉर्म से ट्रांसफॉर्म इंडिया मंत्र के साथ भारत की सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है ताकि ज्यादा मजबूत और सतत विकास किया जा सके। वहीं, बढ़ती अनिश्चितताओं और वित्तीय व्यवस्था में अस्थिरता के खतरे के बीच आईएमएफ से अपील की कि अपने संसाधनों की प्रचुरता का आकलन करे और यह पता लगाए कि बार-बार आने वाले वित्तीय संकट को देखते हुए क्या वे भविष्य के लिए पर्याप्त हैं।

जेटली ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा और वित्तीय समिति को संबोधित करते हुए कहा, इस जवाबदेही को लेने के लिए आईएमएफ अद्भुत स्थिति में है लेकिन प्रशासन में सुधार के माध्यम से इसे और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, साथ ही आईएमएफ को अपने संसाधनों की प्रचुरता का आकलन भी करना चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि बार बार आ रहे वित्तीय संकट को देखते हुए क्या वे भविष्य के लिए पर्याप्त हैं।

जेटली ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्पिंरग बैठक में कहा, वर्तमान सरकार मजबूत और सतत: विकास के लिए आधारभूत ढांचे के माध्यम से रिफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म इंडिया का रूख अपना रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत निवेश, दिवालिया कानून का निगमन करना, व्यवसाय के माहौल में सुधार लाना और जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण टैक्स सुधार को बढ़ावा देना जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा