1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कच्चे तेल में गिरावट से रुपए में आया सुधार, शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर पहुंचा 73.14 पर

कच्चे तेल में गिरावट से रुपए में आया सुधार, शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर पहुंचा 73.14 पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 02, 2018 11:05 am IST,  Updated : Nov 02, 2018 11:05 am IST

वैश्विक बाजार में कच्चा तेल के सात महीने के निचले स्तर पर आ जाने तथा विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 31 पैसे मजबूत होकर 73.14 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। वैश्विक बाजार में कच्चा तेल के सात महीने के निचले स्तर पर आ जाने तथा विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 31 पैसे मजबूत होकर 73.14 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। 

कारोबारियों ने कहा कि बैंकों एवं निर्यातकों की डॉलर बिकवाली तथा अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपए को मजबूती मिली है।  उन्होंने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से भी रुपए को समर्थन मिला। 

ब्रेंट क्रूड 3.48 प्रतिशत गिरकर सात महीने के निचले स्तर 72.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। गुरुवार को रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 73.45 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह पिछले तीन सप्ताह की रुपए की सबसे बड़ी एक दिन में आने वाली बढ़त रही। 

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 348.75 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की। इस बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271.38 अंक यानी 0.81 प्रतिशत मजबूत होकर 34,703.35 अंक पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा