1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 71.02 के स्‍तर पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 71.02 के स्‍तर पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 27, 2018 11:09 am IST,  Updated : Nov 27, 2018 11:09 am IST

मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे टूटकर 71.02 पर खुला।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे टूटकर 71.02 पर खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार को चीनी सामान के आयात पर शुल्क में इजाफा किए जाने का संकेत देने के बाद रुपए में यह ताजा गिरावट देखी गई।  

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार ट्रंप के बयान के बाद अधिकतर एशियाई मुद्राओं में गिरावट देखी गई, जिसके चलते घरेलू मुद्रा भी प्रभावित हुई। ट्रंप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि मूल बात यह है कि चीन को हमारे साथ उचित व्यवहार करना होगा। अभी तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है। 

शुरुआत में डॉलर के मुकाबले गिरकर रुपया 70.91 पर खुला, लेकिन जल्द ही सुबह के कारोबारी सत्र में यह करीब 15 पैसे टूटकर 71.02 के स्तर पर चल रहा है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरकर 70.87 पर बंद हुआ था। 

फॉरेक्‍स डीलर्स ने कहा कि आयातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने और कच्‍चे तेल के दामों में मामूली वृद्धि से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भा 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। कारोबारियों का कहना है कि विदेशी निवेश के प्रवाह ने स्‍थानीय मुद्रा में गिरावट को थाम लिया।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा