1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI खाताधारकों के लिए आई बुरी खबर, बैंक ने बचत खाते पर मिलने वाले ब्‍याज दरों में की कटौती

SBI खाताधारकों के लिए आई बुरी खबर, बैंक ने बचत खाते पर मिलने वाले ब्‍याज दरों में की कटौती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 01, 2019 02:30 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 02:32 pm IST

इससे पहले बैंक ने सितंबर, 2019 में 1 लाख रुपए तक की जमा वाले बचत खातों पर ब्याज की दर 3.5 प्रतिशत तय की थी।

SBI changes Interest Rates on Savings Bank Deposits from 1st November- India TV Hindi
SBI changes Interest Rates on Savings Bank Deposits from 1st November

नई दिल्‍ली। देश के सबसे बड़े सर्वजनिक बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) ने 1 नवंबर, 2019 से बचत खाता पर ब्‍याज दरों को संशोधित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। एसबीआई ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि 1 लाख रुपए तक की जमा के साथ बचत खातों पर 1 नवंबर, 2019 से 3.25 प्रतिशत की दर से ब्‍याज मिलेगा।

इससे पहले बैंक ने सितंबर, 2019 में 1 लाख रुपए तक की जमा वाले बचत खातों पर ब्‍याज की दर 3.5 प्रतिशत तय की थी।

SBI changes Interest Rates on Savings Bank Deposits from 1st November
SBI changes Interest Rates on Savings Bank Deposits from 1st November

बैंक ने 1 लाख रुपए से अधिक की जमा वाले बचत खातों पर ब्‍याज की दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। 1 लाख रुपए से अधिक की जमा वाले बचत खातों पर पूर्व की तरह ही 3 प्रतिशत वार्षिक की दर से मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा