1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 23, 2021 10:47 am IST,  Updated : Jun 23, 2021 10:47 am IST

इंफोसिस, एचयूएल और मारुति जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचयूएल और मारुति जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 145.45 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 52,734.16 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 49.70 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 15,822.45 पर पहुंच गया।

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की तेजी इंडसइंड बैंक में रही। इसके अलावा मारुति, टाइटन, टाटा स्टील, एचयूएल और इंफोसिस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक लाल निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 14.25 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 52,588.71 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 26.25 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 15,772.75 पर बंद हुआ।

पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज

पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,027.94 रुपये के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा