1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Shanghai Lockdown : शंघाई में भुखमरी के बीच लोग ‘अदलाबदली’ के लिए मजबूर, दाने-दाने को तरस रही जनता

Shanghai Lockdown : शंघाई में भुखमरी के बीच लोग ‘अदलाबदली’ के लिए मजबूर, दाने-दाने को तरस रही जनता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 15, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 05:17 pm IST

मुश्किल वक्त में लोगों को खाने और रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की किल्लत हो रही ह। इस बीच लोगों ने इसके लिए खास जुगाड़ लगा लिया है।

China- India TV Hindi
China Image Source : FILE

चीन एक बार फिर लॉकडाउन की बेड़ियों में बंध चुका है। जीरो कोविड पॉलिसी और सफल वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बावजूद चीन में हर दिन हजारों कोरोना के मरीज आ रहे हैं। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई की 2.5 करोड़ की आबादी अपने घरों में बंद है। बाजार खुल नहीं रहे हैं सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद है। शंघाई में कोविड के चलते सख्त लॉकडाउन (Covid lockdown) लगा हुआ है। 

इस मुश्किल वक्त में लोगों को खाने और रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की किल्लत हो रही ह। इस बीच लोगों ने इसके लिए खास जुगाड़ लगा लिया है। लोग ऐसे उपाय कर रहे हैं, जो पैसे से संभव नहीं हो सकता। इसके लिए वे सामान के लेनदेन का सहारा ले रहे हैं। वे सब्जियों के लिए आइसक्रीम या केक के लिए वाइन का लेनदेन कर रहे हैं।

सामान की भारी कमी

परिवहन और कोरियर सेवा बंद होने से शंघाई में कई सामानों की कमी हो गई है। लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में, लोग आपस में सामान बदल रहे हैं। 26 वर्षीय केविन लिन और उसके तीन रूममेट्स के पास खाने की कमी हुई तो उन्होंने पड़ोसियों के साथ ट्रेडिंग शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया की भी मदद

शंघाई में रहने वाले लोग चीन के व्हाट्स एप जैसे ही ऐप वीचैट ग्रुप की मदद ले रहे हैं। यहां पर लोग टिशू पेपर से लेकर नूडल्स तक की अदलाबदली कर रहे हैं। सोशल मीडिया खासकर टेनसेंट होल्डिंग्स के वीचैट ऐप (WeChat app) पर ऐसी तमाम डील्स दिखाई दे रही हैं। सहमति बनने के बाद, एक व्यक्ति अपने घर के बाहर सामान रख देता है और दूसरा व्यक्ति आकर उसे ले जाता है। बदले में अपनी तरफ से कोई सामान रख जाता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा