1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था के दिखे अच्छे संकेत, दिसंबर महीने में हुए GST कलेक्शन से टूटा 10 महीने पुराना रिकॉर्ड

भारतीय अर्थव्यवस्था के दिखे अच्छे संकेत, दिसंबर महीने में हुए GST कलेक्शन से टूटा 10 महीने पुराना रिकॉर्ड

 Published : Jan 01, 2023 05:28 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 07:29 pm IST

साल के पहले दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर आई है। देश में जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

दिसंबर महीने में भारत में हुआ रिकॉर्ड GST कलेक्शन- India TV Hindi
दिसंबर महीने में भारत में हुआ रिकॉर्ड GST कलेक्शन Image Source : FILE

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आज नए साल के पहले दिन अच्छी खबर आई है। देश के जीएसटी भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जीएसटी के कुल कलेक्शन ने 10 महीने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

ये रही पूरी रिपोर्ट

यह लगातार 10वां महीना है, जब राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। नवंबर में कलेक्शन करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये था। दिसंबर के दौरान कुल जीएसटी कलेक्शन 1,49,507 करोड़ रुपये हुआ है, जिसमें सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 40,263 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,005 करोड़ रुपये (सहित) है। बता दें, सरकार ने माल के आयात पर 850 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। पिछले साल इसी अवधि में जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर 2022 में माल के आयात से राजस्व आठ प्रतिशत बढ़ा, जबकि घरेलू लेनदेन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ा। 

सरकार को जानिए कितना हुआ फायदा

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 36,669 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 31,094 करोड़ रुपये का निपटान किया है। दिसंबर 2022 के महीने में केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को उसका हिस्सा देने के बाद भारत सरकार को CGST के तहत 63,380 करोड़ रुपये और राज्य सरकारों को SGST के जरिए 64,451 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा