1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस कंपनी को NHAI से मिला 9270 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

इस कंपनी को NHAI से मिला 9270 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 15, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 04:50 pm IST

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित एक प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट है।

IRB Infrastructure trust, IRB Infrastructure developers, toll, toll road, toll plaza, tot, toll oper- India TV Hindi
टीओटी सेक्टर में कंपनी के पास होगी 42 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी Image Source : HTTPS://X.COM/NITIN_GADKARI

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को उत्तर प्रदेश में NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से 9270 करोड़ रुपये की अग्रिम लागत पर एक टोल ऑपरेशन और ट्रांसफर (TOT) प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को ये जानकारी दी। ये प्रोजेक्ट पहले ही घोषित किए गए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऐसेट मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम का हिस्सा है। प्रोजेक्ट के मैनेजर आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने बताया कि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को NHAI से यूपी में NH-27 पर लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर कॉरिडोर और NH-731 पर लखनऊ-वाराणसी कॉरिडोर के लिए 20 साल के रेवेन्यू पर आधारित अवधि वाला अनुबंध-पत्र मिला है। 

टीओटी सेक्टर में कंपनी के पास होगी 42 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र डी. माहिस्कर ने कहा, ''इस धार्मिक पर्यटन गलियारे के महत्व को देखते हुए, टीओटी 17 प्रोजेक्ट हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ, आईआरबी प्लेटफॉर्म अब टीओटी सेक्टर में 42 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर काबिज हो गया है।" बताते चलें कि आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित एक प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट है। भारत में सबसे बड़े एकीकृत निजी टोल रोड और राजमार्ग इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर के रूप में, आईआरबी के पास अपनी मूल कंपनी और दो इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट के माध्यम से 12 राज्यों में 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का परिसंपत्ति आधार है।

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर

शुक्रवार को आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर बीएसई पर 0.56 रुपये (1.32%) की बढ़त के साथ 42.91 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। हालांकि, कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे और 52 वीक लो के काफी करीब कारोबार कर रहे हैं। बीएसई पर आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयरों का 52 वीक हाई 61.98 रुपये है और इसका 52 वीक लो 40.54 रुपये है। बीएसई के मुताबिक, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का मौजूदा मार्केट कैप 25,913.35 करोड़ रुपये है। जानकारों का मानना है कि आज की इस खबर के बाद, सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा