1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. श्रीनाथजी के दरबार में पहुंचे मुकेश अंबानी, किया 15 करोड़ का दान; 50 करोड़ के भव्य सेवा सदन का भी ऐलान

श्रीनाथजी के दरबार में पहुंचे मुकेश अंबानी, किया 15 करोड़ का दान; 50 करोड़ के भव्य सेवा सदन का भी ऐलान

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 09, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 02:27 pm IST

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने राजस्थान के धार्मिक नगरी नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। उन्होंने न केवल भोग आरती में शामिल होकर दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया, बल्कि इस मौके पर एक बड़ा धार्मिक एवं सामाजिक ऐलान भी किया।

मुकेश अंबानी ने...- India TV Hindi
मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन किए। Image Source : REPORTER INPUTS

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए और पूज्य विशाल बावा साहेब से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर को 15 करोड़ रुपये का दान दिया और साथ ही नाथद्वारा में एक भव्य परियोजना ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’ की स्थापना की घोषणा की।

यह सेवा सदन तीर्थयात्रियों और वरिष्ठ वैष्णवों के लिए एक आधुनिक, सुसज्जित आश्रय स्थल होगा, जिसमें 100 से ज्यादा कमरे, 24 घंटे की मेडिकल यूनिट, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी सेवाएं, सत्संग एवं प्रवचन हॉल और पुष्टिमार्ग की परंपरा के अनुसार थाल-प्रसाद प्रणाली वाला भोजन क्षेत्र शामिल होगा। इस परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आध्यात्मिक वातावरण में सेवा-सुविधाएं प्रदान करना है।

मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन किए।
Image Source : REPORTER INPUTSमुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन किए।

50 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट

यह परियोजना पूज्य विशाल बावा साहेब की प्रेरणा और अनंत अंबानी के समर्पित सहयोग से साकार हो रही है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह सेवा सदन अगले तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम वैष्णव हैं सनातन धर्म और आचार्य परंपरा के अनुयायी। इस परियोजना में पुष्टिमार्ग की मर्यादा और पवित्रता सर्वोपरि रहे, यही मेरी विनती है।

भक्ति और सेवा का संगम

पूज्य विशाल बावा साहेब ने भी अनंत अंबानी के ‘वंतारा’ उपक्रम की सराहना करते हुए उसे एक अद्वितीय और विश्व स्तर पर सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि नाथद्वारा में यह सेवा सदन भक्त-सेवा की भावना का जीवंत प्रतीक बनेगा, जहां हर यात्री को श्रद्धा, करुणा और सेवा के साथ स्वागत मिलेगा। श्रीनाथजी की कृपा और तीलकायत परिवार के मार्गदर्शन में बन रहा यह ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’ नाथद्वारा को एक नई पहचान देगा। एक ऐसा स्थान, जहां भक्ति और सेवा का संगम होगा और हर आगंतुक को श्रीनाथजी की अनंत कृपा का अनुभव मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा