1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सीनियर सिटीजन्स के लिए गुड न्यूज! 5 साल की FD पर मिल रहा है 8.1% तक ब्याज, जानें कौन दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

सीनियर सिटीजन्स के लिए गुड न्यूज! 5 साल की FD पर मिल रहा है 8.1% तक ब्याज, जानें कौन दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 25, 2025 05:14 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 05:14 pm IST

कई बैंकों ने सीनियर सिटीजन्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब 5 साल की एफडी पर 8.1% तक का शानदार ब्याज मिल रहा है। यानी न केवल आपका पैसा सुरक्षित रहेगा, बल्कि उस पर मोटा रिटर्न भी मिलेगा।

सीनियर सिटीजन्स को FD...- India TV Hindi
सीनियर सिटीजन्स को FD पर बेस्ट रिटर्न Image Source : CANVA

FD return अगर आप रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और बढ़िया रिटर्न वाला इन्वेस्टमेंट ऑप्शन खोज रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कई छोटे फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन्स को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अब तक का सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। इनमें कुछ बैंक ऐसे हैं, जो 5 साल की अवधि वाली FD पर 8.1% तक का अट्रैक्टिव ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यह आम निवेशकों के मुकाबले ज्यादा है, जिससे बुजुर्ग इन्वेस्टर्स को निश्चित और बेहतर रिटर्न मिल सकेगा।

कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

पैसाबाजार डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन्स को 5 साल की FD पर 8.1% का ब्याज दे रहा है। वहीं, जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8% का रिटर्न ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक बुजुर्ग निवेशकों को 7.7% तक ब्याज दे रहा है।

बैंक का नाम

ब्याज दर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

8.1%

जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक

8.0%

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

7.7%

निवेश से पहले क्या रखें ध्यान?

छोटे फाइनेंस बैंकों में जमा राशि DICGC (Deposit Insurance Credit Guarantee Corporation) के तहत 5 लाख रुपये तक बीमित होती है। इसका मतलब है कि किसी अप्रत्याशित स्थिति में आपकी FD की राशि और ब्याज ₹5 लाख तक सुरक्षित रहेंगे। हालांकि, एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सीनियर सिटीजन्स को अपनी कुल बचत का बड़ा हिस्सा ऐसे बैंकों में नहीं लगाना चाहिए। बेहतर होगा कि निवेश राशि को इस बीमा सीमा तक सीमित रखें।

TDS और टैक्स की जानकारी

अगर किसी सीनियर सिटिजन को बैंक FD से सालभर में ₹1 लाख से ज्यादा ब्याज मिलता है, तो बैंक उस पर TDS काटते हैं। हालांकि, अगर आपकी कुल आय टैक्सेबल सीमा से कम है, तो आप फॉर्म 15H जमा कराकर TDS से बच सकते हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के नए टैक्स रेजीम के तहत, 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स नहीं देना पड़ता। ऐसे में जिनकी आय इस सीमा से कम है, उन्हें TDS वापस मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

FD