1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Zee एंटरटेनमेंट और Sony पिक्सर्च के बीच विलय संबंधी समझौता, पुनीत गोयनका बने नए MD

Zee एंटरटेनमेंट और Sony पिक्सर्च के बीच विलय संबंधी समझौता, पुनीत गोयनका बने नए MD

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 22, 2021 06:23 pm IST,  Updated : Dec 22, 2021 06:23 pm IST

सोनी 1.575 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी और विलय करके बनाई गई नई इकाई में 52.93 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी और इसमें जील की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत रहेगी

Zee एंटरटेनमेंट और Sony...- India TV Hindi
Zee एंटरटेनमेंट और Sony पिक्सर्च के बीच विलय संबंधी समझौता, पुनीत गोयनका बने नए MD Image Source : FILE

Highlights

  • जील और एसपीएनआई के बीच विलय संबंधी समझौता हुआ है
  • लाइनर नेटवर्क, डिजिटल संपत्तियों, निर्माण परिचालन को साथ लाया जाएगा
  • Sony की 52.93 प्रतिशत और जील की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत रहेगी

नयी दिल्ली। प्रमुख मीडिया फर्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्रालि (एसपीएनआई) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (जील) ने बुधवार को कहा कि उनके बीच विलय के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। दोनों कंपनियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि ‘‘जील और एसपीएनआई के बीच विलय संबंधी समझौता हुआ है जिसके तहत उनके लाइनर नेटवर्क, डिजिटल संपत्तियों, निर्माण परिचालन और कार्यक्रम लाइब्रेरी को साथ लाया जाएगा।’’ 

सितंबर में जब विलय की घोषणा हुई थी तब दोनों नेटवर्क ने कहा था कि सोनी 1.575 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी और विलय करके बनाई गई नई इकाई में 52.93 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी और इसमें जील की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत रहेगी। 

बयान में कहा गया कि इस समझौते के तहत एसपीएनआई के पास लगभग 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर का नकद अधिशेष उपलब्ध होगा। इसमें कहा गया कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड के पुनीत गोयनका विलय के बाद बनी इकाई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा