1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ इनफोकस विजन 3 प्रो, जानें क्‍या है खास

डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ इनफोकस विजन 3 प्रो, जानें क्‍या है खास

 Published : Apr 20, 2018 01:13 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 01:13 pm IST

अमेरिकी स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफोकस ने अपने लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन इनफोकस विजन 3 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा है।

infocus- India TV Hindi
infocus

नई दिल्‍ली। अमेरिकी स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफोकस ने अपने लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन इनफोकस विजन 3 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा है। मार्केट एक्‍सपर्ट का कहना है कि यह एक मिड रेंज स्‍मार्टफोन है जो हर किसी की पहुंच में होगा। यह एक पॉकेट फ्रेंडली फोन है जिसमें फेस अनलॉक फीचर प्रमुख है। फोन में 13 मेगापिक्‍सल और 8 मेगापिक्‍सल डुअल रिअर कैमरा और 13 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने इस फोन को 4GB रैम और 64 GB इंटरनल मेमोरी के साथ बाजार में उतारा है। इनफोकस के इस फोन में डुअलफाई फीचर भी होगा, इस फीचर में आप रियर और फ्रंट कैमरे से एक साथ फोटो खींच सकते हैं, यह एक बेहतरीन तकनीक है।

इनफोकस विजन 3प्रो का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 10,999 रुपए में मिलेगा। यह हैंडसेट अमेजन पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट की लिस्टिंग से लगता है कि यह स्‍मार्टफोन 20 अप्रैल को फिर से स्‍टॉक में आएगा।

यह अभी मिडनाइट ब्‍लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्‍ध है। इसमें5.7 इंच का एचडी प्‍लस आईपीएस डिस्‍प्‍ले है। फोन में मीडिया टेक एमटी6750 ऑक्‍टा कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इसके पिछले हिस्‍से में दो कैमरे हैं। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्‍सल का है और सेकेंडरी 8 मेगापिक्‍सल का है। हैंडसेट की 64 जीबी मैमोरी स्‍टोरेज है लेकिन एसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा स‍कता है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वोल्‍ट, वाई फाई, ब्‍लूटूथ, जीपीएस शामिल है। इसमें फेस अनलॉक सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।

इनफोकस ने हाल ही में विजन3 बजट स्मार्टफोन 6,999 रुपए में लॉन्‍च किया । इस फोन की स्क्रीन 5.7 इंच है, जिसमें 18:9 का आस्पेक्ट रेश्यो है, जो आपको बेहतर स्क्रीन का अनुभव देगा। विजन3 फोन में  कंपनी ने 8एमपी का ब्‍यूटी फीचर से लैस कैमरा दिया है। विजन3 में दमदार 4000एमएएच की बैटरी है। ये फोन 3जीबी रैम के साथ आता है और यह एंड्रॉयड7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें 32 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसकी स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा