1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Oppo लेकर आ रही है स्‍मार्ट टीवी, जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

Oppo लेकर आ रही है स्‍मार्ट टीवी, जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 08, 2020 11:37 am IST,  Updated : Jun 08, 2020 11:37 am IST

शाओमी, रियल मी, हुवावे, हॉनर, मोटोरोला और वनप्लस पहले ही अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी है और नोकिया की स्मार्ट टीवी भी भारत में लॉन्च हो चुकी है।

Oppo may release its first Smart TV soon- India TV Hindi
Oppo may release its first Smart TV soon Image Source : GOOGLE

बीजिंग। चीन की स्‍मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने चीन में अपने वाणिज्यिक 5जी प्रयासों के एक साल का जश्न मनाने के लिए अपने आधिकारिक वीबो पेज पर कुछ इन्फोग्राफिक्स पोस्ट किए हैं। इस लंबी सी तस्वीर के निचले हिस्से में कई और उत्पादों के साथ एक टीवी भी मौजूद है, जिसका मतलब यह हो सकता है कि कंपनी शायद जल्द ही टीवी लॉन्च कर सकती है।

इससे पहले ओप्पो के उपाध्यक्ष लिउ बो ने भी मीडिया को बताया था कि चीनी स्मार्टफोन निर्माण कंपनी स्मार्ट टीवी की दुनिया में प्रवेश करने का सोच रही है और इस साल के बीच तक अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी।

ओप्पो स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड द्वारा संचालित होगा और इसमें वन प्लस व सैमसंग टीवी के भी फीचर्स के मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। स्मार्ट टीवी की मांग बढ़ती रही है और कई ब्रांड इस क्षेत्र में हाथ आजमाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

शाओमी, रियल मी, हुवावे, हॉनर, मोटोरोला और वनप्लस पहले ही अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी है और नोकिया की स्मार्ट टीवी भी भारत में लॉन्च हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा