1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इन-डिस्‍प्‍ले सेल्‍फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्‍च हुआ vivo Z1Pro, कीमत सुनकर तुरंत खरीद लेंगे आप

इन-डिस्‍प्‍ले सेल्‍फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्‍च हुआ vivo Z1Pro, कीमत सुनकर तुरंत खरीद लेंगे आप

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2019 07:46 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 07:46 pm IST

जेड1 प्रो में 6.53 इंच फुल एचडी प्लस कैप्टिव टच-स्क्रीन डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा और 16एमपी+8एमपी+2एमपी ट्रिपल रियर कैम

vivo Z1Pro with in-display selfie camera now in India- India TV Hindi
vivo Z1Pro with in-display selfie camera now in India Image Source : VIVO Z1PRO

नई दिल्‍ली। चीन की स्‍मार्टफोन कंपनी वीवो ने बुधवार को अपना नया फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन Z1Pro को लॉन्‍च किया है, जो इन-डिस्‍प्‍ले फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 14,990 रुपए है। यह स्‍मार्टफोन तीन स्‍टोरेज वेरिएंट 4जीबी+64जीबी, 6जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी में आएगा, जिनकी कीमत क्रमश: 14,990 रुपए, 16,990 रुपए और 17,990 रुपए है।  

जेड1 प्रो में 6.53 इंच फुल एचडी प्‍लस कैप्टिव टच-स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले, 32 मेगापिक्‍सल इन-डिस्‍प्‍ले सेल्‍फी कैमरा और 16एमपी+8एमपी+2एमपी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

वीवो इंडिया के डायरेक्‍टर ब्रांड स्‍ट्रेट्जी निपुन मारया ने कहा कि जेड1 प्रो के साथ, हम भारत की नई पीढ़ी के लिए स्‍मार्टफोन की एक नई प्रजाति को पेश कर रहे हैं, जो शक्तिशाली प्रदर्शन और नई डिजाइन का एक शानदार मिश्रण है।

क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 712 चिपसेट और आर्टिफ‍िशियल इंटेलीजेंट (एआई)-इंजन से सुसज्जित इस स्‍मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह हैंडसेट स्‍पेशल फीचर्स जैसे अल्‍ट्रा गेम मोड, डार्क मोड और वन-प्रेस में गूगल असिस्‍टेंट को एक्टिव करने के लिए एक डेडीकेटेड बटन के साथ आता है।

ऑनलाइन एक्‍सक्‍लूसिव जेड1 प्रो स्‍मार्टफोन सोनिक ब्‍लैक, सोनिक ब्‍लू और मिरर ब्‍लैक कलर में आएगा और यह 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्‍टोर पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा