1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Zoom में आया सिक्योरिटी का नया फीचर, जानिए कैसे करें एक्टिवेट

Zoom में आया सिक्योरिटी का नया फीचर, जानिए कैसे करें एक्टिवेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 11, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 08:22 pm IST

कंपनी ने कहा है कि नए फीचर के बाद एप का इस्तेमाल और सुरक्षित होगा और ग्राहकों की कीमती जानकारियों और सूचनाओं को और सुरक्षा मिलेगी। इससे जानकारियां चुराने की कोशिशों पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी।

Zoom में आया सिक्योरिटी...- India TV Hindi
Zoom में आया सिक्योरिटी का नया फीचर Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत को देखते हुए Zoom जैसे वीडियो मीटिंग एप का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ती यूजर्स की संख्या को देखते हुए एप अब सुरक्षा पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, इसे ही देखते हुए zoom ने अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटकेशन ( Two-Factor Authentication) को शामिल किया है। 

क्या होता है टू-फैक्टर ऑथेंटकेशन (2FA)

इसे कई बार टू स्टेप वेरिफिकेशन या ड्यूल फैक्टर ऑथेंटकेशन भी कहते हैं। ये अतिरिक्त सुरक्षा के लिए दिया जाने वाला फीचर होता है, जिसमें यूजर खुद की पहचान करने के लिए 2 अलग अलग ऑथेंटकेशन फैक्टर या प्रूफ देता है। इससे अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है, क्योंकि सिर्फ एक फैक्टर या पासवर्ड जानकर कोई दूसरा यूजर की जगह नहीं ले सकता। आमतौर पर पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए पासवर्ड के साथ ओटीपी भी ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है जिससे  सुरक्षा और बढ़ जाती है। 

Zoom में क्या है टू-फैक्टर ऑथेंटकेशन 

zoom में 2FA एनेबल करने के लिए पासवर्ड के साथ साथ दूसरे प्रूफ भी देने होंगे, इसमें पिन ओटीपी भी शामिल हैं। इसमें यूजर के पास कई विकल्प मौजूद हैं, जिसमें ऑथेंटकेशन  एप्स शामिल हैं जो टाइम बेस्ड वन टाइम पासवर्ड (Time-Based OTP) सपोर्ट देते हैं। इसके अलावा प्रोटोकॉल जैसे गूगल ऑथेंटकेटर, माइक्रोसॉफ्ट ऑथेटकेटर की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा दूसरे सुरक्षा फैक्टर के लिए Zoom खुद मोबाइल के जरिए एक कोड भेज सकता है। 

कैसे एक्टिवेट करें फीचर

 
एडमिन zoom को अपने अकाउंट से लॉग करे और Advanced ऑप्शन मे क्लिक कर सिक्योरिटी सेटिंग्स में पहुंचे

सिक्योरिटी सेटिंग्स में साइन इन विद टू फैक्टर ऑथेंटकेशन का ऑप्शन मिलेगा। यहां जाकर आप सभी यूजर्स के लिए Enable 2FA का ऑप्शन चुन सकते हैं।
आप अलग अलग यूजर के लिए विकल्प का भी चुनाव कर सकते हैं।

अपने ऑप्शन को सेव करें, इसके बाद ऑथेंटकेशन के लिए जो मोड चुना गया होगा। उसका इस्तेमाल करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा