1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने की कीमत 50 रुपए घटी, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Gold rate today: सोने की कीमत 50 रुपए घटी, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 26, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 04:02 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू आभूषण कारोबियों की नरम मांग के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 50 रुपए घटकर 32,400 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today  

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू आभूषण कारोबियों की नरम मांग के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 50 रुपए घटकर 32,400 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। वहीं दूसरी ओर सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कम उठाव से चांदी भी 150 रुपए गिरकर 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

कारोबारियों का कहना है कि डॉलर में मजबूती से पीली धातु की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है और यह पांच हफ्ते के निम्न स्तर के करीब आ गई है। इसके अतिरिक्त, घरेलू आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग ने भी कीमतों पर दबाव डाला है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.54 प्रतिशत गिरकर 1,322.60 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 0.96 प्रतिशत टूटकर 16.51 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए टूटकर क्रमश: 32,400 रुपए और 32,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कल सोना 225 रुपए चढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 150 रुपए गिरकर 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी भी 150 रुपए टूटकर 39,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 75,000 रुपए और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा