1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना 45 रुपए और चांदी 100 रुपए हुई महंगी, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

Gold rate today: सोना 45 रुपए और चांदी 100 रुपए हुई महंगी, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 20, 2018 02:56 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 02:56 pm IST

विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने से सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमत 45 रुपए बढ़कर 32,270 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई।

gold buying- India TV Hindi
gold buying Image Source : GOLD BUYING

नई दिल्‍ली। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने से सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमत 45 रुपए बढ़कर 32,270 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। दिवाली त्‍योहार से पहले सिक्‍का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 100 रुपए उछलकर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में तेजी के रुख के अलावा, त्‍योहारी मांग को पूरा करने के लिए स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की लगातार खरीदारी की वजह से घरेलू स्‍थानीय बाजार में सोने की कीमतों को बल मिला है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर, शुक्रवार को न्‍यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत बढ़कर 1227.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.41 प्रतिशत उछलकर 14.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। दशहरा के अवसर पर शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद था।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 45-45 रुपए बढ़कर क्रमश: 32,270 रुपए और 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। गुरुवार को सोने की कीमत में 195 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।  

चांदी हाजिर का भाव 100 रुपए बढ़कर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोला गया। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 45 रुपए कमजोर होकर 38,795 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव 75,000 रुपए खरीद और 76,000 रुपए बिक्री प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा