1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: त्योहारी मांग से सोना हुआ महंगा, 195 रुपए बढ़कर कीमत हुई 32,225 रुपए/10 ग्राम

Gold rate today: त्योहारी मांग से सोना हुआ महंगा, 195 रुपए बढ़कर कीमत हुई 32,225 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 18, 2018 05:07 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 05:07 pm IST

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की त्योहारी मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 195 रुपए की बढ़त के साथ 32,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की त्योहारी मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 195 रुपए की बढ़त के साथ 32,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी मामूली 20 रुपए सुधरकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की त्योहारी मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। इसके अलावा रुपए में कमजोरी से आयात महंगा हो गया है। इससे भी सोने के दाम बढ़े। बुधवार को सोना 150 रुपए के नुकसान से 32,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया था। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,222.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि चांदी 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 14.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 195-195 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 32,225 रुपए और 32,075 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। गिन्नी के भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। 

सोने की तरह चांदी हाजिर 20 रुपए की बढ़त के साथ 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 20 रुपए टूटकर 38,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपए और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा