1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर रुपए और त्यौहारी मांग से सोने में आई 120 रुपए की तेजी, चांदी भी उछली

Gold Rate Today: कमजोर रुपए और त्यौहारी मांग से सोने में आई 120 रुपए की तेजी, चांदी भी उछली

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 16, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 06:39 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,485 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी 17.33 डॉलर प्रति औंस के कल के स्तर पर बनी हुई थी।

Gold marches higher; up Rs 120 on festive demand, weaker rupee- India TV Hindi
Gold marches higher; up Rs 120 on festive demand, weaker rupee Image Source : GOLD MARCHES HIGHER

नई दिल्‍ली। मजबूत त्यौहारी मांग और डॉलर के सामने कमजोर रुपए के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 120 रुपए की तेजी के साथ 39,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी भी 489 रुपए की छलांग लगाकर 46,809 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जिसका पिछला बंद भाव 46,320 रुपए प्रति किलोग्राम था।

मंगलवार को सोना 38,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि त्यौहारी मांग और कमजोर रुपए की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोना 120 रुपए की तेजी के साथ 39,030 रुपए के स्तर पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे कमजोर चल रहा था। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,485 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी 17.33 डॉलर प्रति औंस के कल के स्तर पर बनी हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा