1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने के आयात में 50% से ज्यादा की गिरावट, चांदी का आयात भी 48% घटा

सोने के आयात में 50% से ज्यादा की गिरावट, चांदी का आयात भी 48% घटा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 15, 2019 08:01 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 08:01 pm IST

सितंबर महीने के दौरान देश में सोने और चांदी के आयात में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : PTI

नई दिल्ली: सितंबर महीने के दौरान देश में सोने और चांदी के आयात में भारी गिरावट देखने को मिली है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के दौरान देश में मूल्य के आधार पर सोने के आयात में 51.42 प्रतिशत और चांदी के आयात में 48.33 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के दौरान देश में 9099.09 करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ है जबकि पिछल साल सितंबर में 18731.31 करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ था। डॉलर में देखा जाए तो सितंबर में 127.55 करोड़ डॉलर के सोने का आयात हुआ है जबकि पिछले साल सितंबर में 259.38 करोड़ डॉलर के सोने का आयात हुआ था। 

चांदी की बात करें तो इस साल सितंबर में 1102.56 करोड़ रुपए (15.45 करोड़ डॉलर) की चांदी विदेश से आयात होकर भारत आई है जबकि पिछले साल 2133.81 करोड़ रुपए (29.55 करोड़ डॉलर) की चांदी का आयात हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा