1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. gold price today: सोने-चांदी में आई तेजी, 10 ग्राम सोना दिल्‍ली में हुआ 44,364 रुपये का

gold price today: सोने-चांदी में आई तेजी, 10 ग्राम सोना दिल्‍ली में हुआ 44,364 रुपये का

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 15, 2021 04:55 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 04:55 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना 1726 डॉलर प्रति औंस और चांदी 25.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते हुए देखी गई।

gold price today 15 march 2021 delhi mumbai chennai kolkata statewise per 10 gram rate list - India TV Hindi
gold price today 15 march 2021 delhi mumbai chennai kolkata statewise per 10 gram rate list Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। सोमवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 61 रुपये उछलकर 44,364 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोनो की कीमत 44,303 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी। सोने की भांति चांदी भी 162 रुपये महंगी होकर 66,338 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। शनिवार को चांदी 66,176 रुपये प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के वरिष्‍ठ विश्‍लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से सोमवार को दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने का भाव 61 रुपये बढ़ गया। सोमवार को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपयो 33 पैसे की मजबूती के साथ 72.46 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में, न्‍यूयॉर्क में सोना 1726 डॉलर प्रति औंस और चांदी 25.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते हुए देखी गई।

यह भी पढ़ें: OMG! पेट्रोल-डीजल का रेट 6 रुपये/लीटर तक बढ़ाने की तैयारी ...

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 44 रुपये की तेजी के साथ 44,794 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 44 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,794 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,231 लॉट के लिये कारोबार किया गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा की गई ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,723.80 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Kia ने पेश किया अपनी नई कार का मॉडल, अगले महीने होगी लॉन्‍च

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 230 रुपये की तेजी के साथ 67,074 रुपये प्रति किलो हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 230 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,074 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12,155 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.02 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

यह भी पढ़ें: भारतीयों के लिए आई अच्‍छी खबर, भारत ने इस मामले में रूस को पीछे छोड़ा

कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत सोमवार को 11 रुपये की तेजी के साथ 4,808 रुपये प्रति बैरल हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च महीने में डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 11 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,808 रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 4,709 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.14 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.74 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल में राहत, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं कीमत

निकेल वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को निकेल वायदा भाव 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,165.80 रुपये प्रति किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये निकेल का भाव 10.10 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,165.80 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,200 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर आया पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान, राहत को लेकर कही ये बात

एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम का वायदा भाव 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 171 रुपये प्रति किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 25 पैसे यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 171 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,172 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: एल्युमीनियम वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा