1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में आई आज मामूली तेजी, चांदी की कीमत में आया 553 रुपये का उछाल

सोने में आई आज मामूली तेजी, चांदी की कीमत में आया 553 रुपये का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 09, 2021 04:36 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 04:36 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.02 प्रतिशत उछाल के साथ 1,695.10 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Gold prices surge today check new major cities rate list - India TV Hindi
Gold prices surge today check new major cities rate list Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में रिकवरी लौटने से मंगलवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में मामूली 35 रुपये की तेजी आई और यहां भाव बढ़कर 43,996 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 43,961 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव मंगवलार को 553 रुपये उछलकर 65,621 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले सोमवार को चांदी 65,068 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के वरिष्‍ठ विश्‍लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में, सोना उछलकर 1696 डॉलर प्रति औंस और चांदी 25.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। कमजोर डॉलर की वजह से सोने की कीमतों को सहारा मिला है।    

बढ़ी मांग से सोना वायदा में उछाल

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 212 रुपये उछलकर 44,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 212 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 44,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 11967 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.02 प्रतिशत उछाल के साथ 1,695.10 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 526 रुपये बढ़कर 66,378 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 526 रुपये यानी 0.8 प्रतिशत बढ़कर 66,378 रुपये प्रति किलो हो गई, जिसमें 12,232 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25.59 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत मंगलवार को 11 रुपये की तेजी के साथ 4,780 रुपये प्रति बैरल हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च महीने में डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 11 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,780 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 4,714 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.44 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

यह भी पढ़ें: महामारी ने तोड़ी कमर, पिछले 11 महीनों में 10 हजार से ज्‍यादा कंपनियों पर लगे ताले

यह भी पढ़ें:  LPG सिलेंडर की कीमत 7 साल में हुई डबल, petrol-diesel पर टैक्‍स कलेक्‍शन में हुई 459% की वृद्धि

यह भी पढ़ें: महिलाओं को फ्री में मिलेगी कार, जानिए क्‍या है योजना 

यह भी पढ़ें: आधार नंबर की मदद से चंद मिनटों में जेनरेट करें EPF का UAN, ये है आसान तरीका?

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान में पेट्रोल का दाम अन्‍य पड़ोसी देशों की तुलना में है सबसे कम, भारत में है सबसे महंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा