1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने की कीमत 162 रुपए घटकर रह गई 41,294 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई सस्‍ती

Gold Rate Today: सोने की कीमत 162 रुपए घटकर रह गई 41,294 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई सस्‍ती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 04:46 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरकर क्रमश: 1,579 डॉलर प्रति औंस और 18 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Gold prices fall Rs 162, silver tumbles Rs 657- India TV Hindi
Gold prices fall Rs 162, silver tumbles Rs 657

नई दिल्ली। रुपए में तेजी से मंगलवार को दिल्ली में सोना 162 रुपए गिरकर 41,294 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, सोना सोमवार को 41,456 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी में भी गिरावट आई। चांदी 657 रुपए फिसलकर 47,870 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी का भाव 48,527 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए में तेजी से कीमती धातु पर दबाव रहा और दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने का भाव 162 रुपए गिर गया।

कारोबार के दौरान, रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले करीब 11 पैसे मजबूत होकर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरकर क्रमश: 1,579 डॉलर प्रति औंस और 18 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। पटेल ने कहा कि वैश्विक निवेशक कोरोना वायरस के प्रकोप के असर का आकलन कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा