1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने की कीमतों में मामूली सुधार, चांदी में आई 250 रुपए की गिरावट

Gold rate today: सोने की कीमतों में मामूली सुधार, चांदी में आई 250 रुपए की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 22, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 04:36 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के साथ घरेलू आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 15 रुपए मामूली सुधरकर 31,585 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। मजबूत वैश्विक रुख के साथ घरेलू आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 15 रुपए मामूली सुधरकर 31,585 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही सोने में दो दिन से जारी गिरावट थम गई। वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 41,000 रुपए के स्तर के नीचे चली गई। सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव घटने से चांदी 250 रुपए गिरकर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।  

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से पीली धातु की कीमत में सुधार देखा गया। मुनाफावसूली से डॉलर 11 माह के उच्च स्तर से नीचे आ गया, जिससे वैश्विक स्तर पर सोने में मजबूती रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.09 प्रतिशत बढ़कर 1,268 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसके अलावा, घरेलू आभूषण कारोबारियों की बढ़ी लिवाली ने भी सोने के तेजी का समर्थन किया। 

राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मामूली 15-15 रुपए सुधरकर क्रमश: 31,585 रुपए और 31,435 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। पिछले दो दिनों में सोना 330 रुपए टूटा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 250 रुपए गिरकर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 105 रुपए गिरकर 39,595 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा