1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने ने फ‍िर छुआ अबतक का उच्‍चतम स्‍तर, ज्‍वैलर्स की मांग से भाव बढ़कर हुआ 38,470 रुपए

Gold Rate Today: सोने ने फ‍िर छुआ अबतक का उच्‍चतम स्‍तर, ज्‍वैलर्स की मांग से भाव बढ़कर हुआ 38,470 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 12, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 05:32 pm IST

विश्लेषकों के मुताबिक, सोने की कीमतों में उछाल का मुख्य कारण सकारात्मक वैश्विक रुख के साथ स्थानीय मांग में वृद्धि होना है।

Gold retouches all-time high mark of Rs 38,470 on jewellers' buying- India TV Hindi
Gold retouches all-time high mark of Rs 38,470 on jewellers' buying Image Source : GOLD RETOUCHES ALL-TIME H

नई दिल्‍ली। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार विदेशों में सकारात्‍मक रुख के बीच स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ताजा लिवाली से 50 रुपए की बढ़त के साथ सोने की कीमत सोमवार को एक बार फि‍र अपने सर्वकालिक उच्‍चतम स्‍तर 38,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोने ने 38,470 रुपए प्रति दस ग्राम का स्‍तर छुआ था। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग न होने से चांदी का भाव 1150 रुपए गिरकर 43,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।

विश्‍लेषकों के मुताबिक, सोने की कीमतों में उछाल का मुख्‍य कारण सकारात्‍मक वैश्विक रुख के साथ स्‍थानीय मांग में वृद्धि होना है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा चीन के साथ कोई समझौता न करने की बात कहने के बाद अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर निवेशकों का सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रुझान बढ़ा है, जिसकी वजह से  वैश्विक स्‍तर पर, न्‍यूयॉर्क में सोना 1503.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। व्‍यापार युद्ध की वजह से पिछले कुछ दिनों में पीली धातु की कीमतों में बहुत अधिक वृद्धि देखने को मिली है।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए उछलकर क्रमश: 38,470 रुपए और 38,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 28,600 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। शनिवार को सोना 90 रुपए उछलकर 38,420 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया था, जबकि चांदी 140 रुपए उछलकर 44,150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी।

चांदी हाजिर का भाव भी सोमवार को 1150 रुपए की मंदी के साथ 43,000 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 43,324 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। चांदी सिक्‍कों का भाव स्थिरता के साथ 88,000 रुपए लिवाल और 89,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा