1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने में आई जोरदार तेजी, 33100 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ भाव

Gold rate today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने में आई जोरदार तेजी, 33100 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 14, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 04:44 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपया कमजोर होने के बीच विदेशों में मजबूती के रुख और स्थानीय जौहरियों के लिवाली समर्थन से सोने की कीमतों में तेजी आई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। शादी-विवाह की मांग को पूरा करने के लिए लोकल ज्‍वेलर्स की खरीदारी में तेजी आने तथा  विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 225 रुपए बढ़कर 33,100 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमत भी 250 रुपए की तेजी के साथ 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपया कमजोर होने के बीच विदेशों में मजबूती के रुख और स्थानीय जौहरियों के लिवाली समर्थन से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,290.22 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 15.73 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 225-225 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 33,100 और 32,950 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। इसी प्रकार आठ ग्राम गिन्नी का दाम भी 100 रुपए की तेजी के साथ 25,400 रुपए प्रति इकाई हो गया। 

चांदी हाजिर 250 रुपए की तेजी के साथ 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 146 रुपए के लाभ से 39,617 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्कों के भाव भी लिवाल 77,000 रुपए और बिकवाल 78,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा