1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इंडियन गोल्ड क्वाइन बेचने के लिए MMTC का बैंकों से गठजोड़, 5 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम में उपलब्ध

इंडियन गोल्ड क्वाइन बेचने के लिए MMTC का बैंकों से गठजोड़, 5 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम में उपलब्ध

 Published : Oct 27, 2016 04:35 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 06:49 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग कंपनी एमएमटीसी ने सरकार द्वारा ढाले गए इंडियन गोल्ड क्वाइन को त्योहारी सीजन में बेचने के लिए बैंकों के साथ गठजोड़ किया है।

इंडियन गोल्ड क्वाइन बेचने के लिए MMTC का बैंकों से गठजोड़, 5 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम में उपलब्ध- India TV Hindi
इंडियन गोल्ड क्वाइन बेचने के लिए MMTC का बैंकों से गठजोड़, 5 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम में उपलब्ध

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग कंपनी एमएमटीसी ने सरकार द्वारा ढाले गए इंडियन गोल्ड क्वाइन को त्योहारी सीजन में बेचने के लिए बैंकों के साथ गठजोड़ किया है। एमएमटीसी ने सिक्के की बिक्री के लिए आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक सहित सात बैंकों से करार किया है। धनतेरस के मौके पर सिक्कों की भारी मांग के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार ये सिक्के फिलहाल देश में एमएमटीसी के सभी आउटलेट्स के अलावा सातों बैंकों इंडियन ओवरसीज बैंक, विजया बैंक, फेडरल बैंक, यस बैंक, आंध्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की चुनिंदा शाखाओं पर उपलब्ध हैं।

  • इंडियन गोल्ड क्वाइन 5 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम में उपलब्ध है।
  • यह देशभर में एमएमटीसी की 383 आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
  • इंडियन गोल्ड क्वाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर, 2015 को पेश किया था।
  • यह देश की पहले सॉवरेन गोल्ड पेशकश है।
  • यह एकमात्र सोने का सिक्का है जिसकी शुद्धता के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा हॉलमार्किंग की गई है।

बयान में कहा गया है कि इंडियन गोल्ड क्वाइन की उपलब्धता के बारे में जागरूकता के लिए एमएमटीसी ने विश्व स्वर्ण परिषद के साथ विग्यापन अभियान शुरू किया है। यह अभियान अखबारों, रेेडियो, डिजिटल मीडिया और चुनिंदा सिनेमाघरों के जरिए चलाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा