मुंबई। एशियाई बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.37 अंक टूटकर 35,474.51 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 107.20 अंक गिरकर 10,656.20 अंक पर बंद हुआ।
Related Stories
हेम सिक्यूरिटीज के सीनियर एनालिस्ट आस्था जैन का कहना है कि बोर्ड मीटिंग के बाद सरकार और आरबीआई के बीच तनाव कम होने के भले ही संकेत मिले हैं, लेकिन ये अस्थायी हैं इसलिए निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सभी 19 सेक्टरों में आज भारी बिकवाली देखी गई। मेटल में सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि हेल्थकेयर, आईटी और टेक (टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और मीडिया) सेक्टर में 1-1 प्रतिशत की गिरावट रही।
सोमवार को सेंसेक्स 35,774.88 अंक पर बंद हुआ था इसके मुकाबले मंगलवार को बाजार 300.37 अंक या 0.84 प्रतिशत कमजोर होकर 35,474.51 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 107.20 अंक या 1 प्रतिशत कमजोर होकर 10,656.20 अंक पर बंद हुआ।