1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : सोने के भाव में आज नहीं कोई बदलाव, चांदी कीमतों में आई गिरावट

Gold Rate Today : सोने के भाव में आज नहीं कोई बदलाव, चांदी कीमतों में आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 07, 2018 04:26 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 04:26 pm IST

उपभोक्ता उद्योगों की ओर से उठाव का समर्थन घटने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 200 रुपए लुढ़क कर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी।

God Rate Today- India TV Hindi
God Rate Today

नई दिल्ली। उपभोक्ता उद्योगों की ओर से उठाव का समर्थन घटने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 200 रुपए लुढ़क कर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। जबकि छिटपुट सौदे के बीच सोने का भाव कल के स्तर पर बना रहा। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि हाजिर बाजार में सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग से चांदी में गिरावट रही। हालांकि, वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बावजूद सोना 30,585 रुपए प्रति दस ग्राम के पूर्वस्तर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.25 प्रतिशत बढ़कर 1,210.20 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 15.36 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में, चांदी हाजिर 200 रुपए लुढ़क कर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी 120 रुपए सुधरकर 38,050 रुपए पर पहुंच गयी। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर ही रहे।

वहीं, दूसरी ओर 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 30,585 रुपए और 30,435 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। पिछले तीन कारोबारी सत्र में सोना 150 रुपए मजबूत हुआ। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा