1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. घरेलू स्टॉक मार्केट में उछाल, सेंसेक्स 230 अंक तेज, निफ्टी 25,570 के पार, ये कंपनियां चमकीं

घरेलू स्टॉक मार्केट में उछाल, सेंसेक्स 230 अंक तेज, निफ्टी 25,570 के पार, ये कंपनियां चमकीं

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Nov 10, 2025 09:35 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 10:28 am IST

शुरुआती सत्र में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3% की बढ़त जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2% की बढ़त देखी जा रही है।

एशियन पेंट्स, एलएंडटी, हिंडाल्को, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में तेजी का रुख है।- India TV Hindi
एशियन पेंट्स, एलएंडटी, हिंडाल्को, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में तेजी का रुख है। Image Source : PTI

वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट ने सोमवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 23 मिनट के आस-पास 230,03 अंक की उछाल के साथ 83,446.31 के लेवल पर देखा गया। इसी समय एनएसई निफ्टी भी 81.5 अंक की बढ़त के साथ 25,573.80 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।  निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में एशियन पेंट्स, एलएंडटी, हिंडाल्को, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। वहीं, ट्रेंट, अपोलो हॉस्पिटल्स, मैक्स हेल्थकेयर, मारुति सुज़ुकी और डॉ. रेड्डीज़ लैब्स जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के कारण पिछले तीन सत्रों की गिरावट के बाद सोमवार को घरेलू बाजार में बढ़त देखी जा रही है।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में किनमें दिखी तेजी

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में सोमवार के सत्र में कई दिग्गज शेयरों में तेजी देखने को मिली। एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में कारोबार करते नजर आए। वहीं, ट्रेंट लिमिटेड, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।
Image Source : BSEबीएसई में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

एनएसई में शामिल कंपनियों के शेयर का प्रदर्शन।
Image Source : NSEएनएसई में शामिल कंपनियों के शेयर का प्रदर्शन।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर

सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 88.69 पर पहुंच गया। रुपया पर यह दबाव विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण देखने को मिला। पीटीआई की खबर के मुताबिक, फॉरेक्स कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में रुपये की धारणा अभी भी कमजोर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन ने भी डॉलर को अप्रत्याशित बढ़त दी है।

सरकारी खर्च रुकने से बाजार में डॉलर की आपूर्ति घट गई है, जिससे मुद्रा को अल्पकालिक सपोर्ट मिल रहा है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 88.64 पर खुला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 88.69 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 4 पैसे की गिरावट है। पिछले शुक्रवार को रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 88.65 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा