1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज फिर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में दर्ज की गई बड़ी गिरावट

आज फिर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में दर्ज की गई बड़ी गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 15, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 03:43 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 19.65 अंकों (0.08 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,027.30 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, trent, hindustan unilever, hcl tech, - India TV Hindi
आज फिर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 15 December, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 54.30 अंकों (0.06%) की गिरावट के साथ 85,213.36 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 19.65 अंकों (0.08 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,027.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। हालांकि, पिछले हफ्ते बाजार शुरुआती सत्रों में गिरावट की वजह से नुकसान के साथ ही बंद हुआ था।

लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 1.37 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में ट्रेंट के शेयर 1.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.68 प्रतिशत, इंफोसिस 0.57 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.53 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.52 प्रतिशत, टीसीएस 0.42 प्रतिशत, एलएंडटी 0.40 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.37 प्रतिशत, आईटीसी 0.37 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.33 प्रतिशत, बीईएल 0.28 प्रतिशत, एटरनल 0.08 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को मारुति सुजुकी के शेयर 0.89 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.81 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.75 प्रतिशत, टाइटन 0.64 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.56 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.54 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.53 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.53 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.37 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 0.30 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.25 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.15 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.11 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.10 प्रतिशत और सन फार्मा के स्टॉक्स 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा