1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते सत्र के मुकाबले मामूली रिकवरी के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 326 अंक उछला, निफ्टी 23,100 से ऊपर

बीते सत्र के मुकाबले मामूली रिकवरी के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 326 अंक उछला, निफ्टी 23,100 से ऊपर

 Published : Mar 20, 2026 04:21 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 04:36 pm IST

आज के कारोबार के दौरान कुल मिलाकर करीब 2798 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 901 शेयरों में गिरावट आई और 133 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते रहे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और कोल इंडिया निफ्टी50 के टॉप जेनर्स में शामिल रहे।- India TV Hindi
रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और कोल इंडिया निफ्टी50 के टॉप जेनर्स में शामिल रहे। Image Source : INDIA TV

वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ। हालांकि बीते सत्र के मुकाबले बाजार मामूली रिकवरी ही कर पाया। कारोबरा के आखिक में बीएसई सेंसेक्स 325.72 अंक चढ़कर 74,532.96 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 112.35 अंक बढ़कर 23,114.50 पर पहुंचा। बता दें, गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 246.89 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 74,207.24 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 775.65 अंक की तेज गिरावट के साथ 23002.15 के लेवल पर बंद हुआ था। बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से पीएसयू बैंक, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते आई, हालांकि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की चिंता बनी रही।

आज के टॉप गेनर

आज के कारोबार में शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी50 के कई दिग्गज शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और कोल इंडिया निफ्टी50 के टॉप जेनर्स में शामिल रहे, जिनके रिकवरी में करीब 4 प्रतिशत तक की तेजी से दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के रिकवरी पर दबाव देखने को मिला। ये दोनों शेयर करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट के साथ टॉप लूजर्स में रहे।

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।
Image Source : BSEशुक्रवार को कारोबारी सत्र के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

मार्केट एक्सपर्ट की राय

विनोद नायर के अनुसार, संघर्ष को कम करने और तेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों से बचने के उद्देश्य से दिए गए सकारात्मक बयानों के चलते बाजार में दिन के दौरान हल्की रिकवरी देखने को मिली। हालांकि, उन्होंने कहा कि निवेशकों का सेंटिमेंट अभी भी नाजुक बना हुआ है। युद्ध से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण निवेशक वीकेंड के दौरान अपने पोजिशन होल्ड करने से बच रहे हैं, जिससे दिन के अंत तक बाजार की बढ़त सीमित हो गई।

वैश्विक सेंसेक्स का मिला-जुला रुख

एशियाई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का प्रमुख इंडेक्स कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। जापान के बाजार छुट्टी के चलते बंद रहे। वहीं, यूरोप के शेयर सेंसेक्स में तेजी से का माहौल बना रहा और वहां के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। दूसरी ओर, अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे वैश्विक सेंसेक्स की धारणा पर कुछ दबाव देखने को मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा