1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Aadhaar से कैसे वेरिफाई करें IRCTC अकाउंट, यहां जानें सबसे आसान तरीका

Aadhaar से कैसे वेरिफाई करें IRCTC अकाउंट, यहां जानें सबसे आसान तरीका

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 05, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 02:07 pm IST

बीते कुछ समय से IRCTC को बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों की शिकायत है कि वे मोबाइल ऐप या वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाते।

indian railways, irctc, aadhaar, e-aadhaar verification, irctc e-aadhaar verification, irctc account- India TV Hindi
तत्काल टिकट बुकिंग में सामने आई बड़ी धांधली Image Source : FILE

तत्काल टिकट में धांधली रोकने के लिए भारतीय रेल ने बुकिंग के लिए नए नियम बनाने जा रही है। इस महीने के अंत से, सभी तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य हो जाएगा, ताकि स्कैल्पिंग, बॉट दुरुपयोग को खत्म किया जा सके और वास्तविक यात्रियों के लिए आसान, तेज, निष्पक्ष, कम तनावपूर्ण और धोखाधड़ी मुक्त बनाया जा सके। तत्काल टिकट, यात्रा की तारीख से एक दिन पहले जारी किए जाते हैं। अगर आपको 11 मई को यात्रा करनी है तो आप 10 मई को तत्काल टिकट बुक करनी होती है।

तत्काल टिकट बुकिंग में सामने आई बड़ी धांधली

बताते चलें कि बीते कुछ समय से IRCTC को बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों की शिकायत है कि वे मोबाइल ऐप या वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाते। उनका कहना है कि जब सीट उपलब्ध होने पर वे बुकिंग प्रोसेस शुरू करते हैं तो सर्वर की स्पीड बहुत ही धीमी हो जाती है और जैसे ही सर्वर नॉर्मल होता है तब तक सभी सीट बुक हो चुकी होती हैं। रेलवे ने इसकी जांच की तो टिकट दलालों की सारी प्लानिंग सामने आ गई। जिसके बाद रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य करने जा रहा है। नए नियम लागू होने के बाद सिर्फ उन्हीं आईआरसीटीसी अकाउंट से तत्काल टिकट बुक की जा सकेगी, जो आधार-वेरिफाइड होंगे। यहां हम आपको आधार से IRCTC अकाउंट को वेरिफाई करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

आधार से कैसे वेरिफाई करें आईआरसीटीसी अकाउंट

  • IRCTC की वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं।
  • यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉन-इन करें।
  • ऊपर की तरफ दिख रहे 'My Account' टैब में 'Authenticate User' पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना है और OTP पर क्लिक करना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे फीड करने के बाद आपका आईआरसीटीसी अकाउंट सफलतापूर्वक ई-आधार वेरिफाइड हो जाएगा।

बताते चलें कि आईआरसीटीसी अकाउंट आधार वेरिफाइड होने के साथ ही आपका ई-वॉलेट भी एक्टिव हो जाता है, जिससे टिकट बुक करना काफी आसान हो जाता है और इसमें काफी समय भी बचता है। अगर आप तत्काल टिकट बुक करते हैं तो आपको मालूम होगा कि इसके लिए 1-1 सेकेंड भी कितने अहम होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा