BUSINESS NEWS I
-
एयर इंडिया की कमाई में 20% की बढ़ोतरी, कंपनी बढ़ाएगी विमानों की उड़ान अवधि
एयर इंडिया ने वित्त वर्ष 2017-18 (मार्च–अप्रैल) में कमाई में 20 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है और कंपनी प्रति विमान उड़ान की अवधि बढ़ाने की योजना बना रही है। एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने कहा कि उनकी एयरलाइन इस समय अपने उड़ान मार्गों का विश्लेषण कर रही है और उसका प्रयास है कि प्रति विमान उड़ान की अवधि बढ़ायी जा सके और ज्यादा उड़ानें परिचालित की जा सकें
बिज़नेस | May 13, 2018, 05:53 PM IST -
अनिल अंबानी की रिलायंस नैवल का कर्ज NPA घोषित, विजया बैंक ने की घोषणा
सार्वजनिक क्षेत्र के विजया बैंक ने अनिल अंबानी समूह (ADAG) की अगुवाई वाली रिलायंस नैवल एंड इंजीनियरिंग के कर्ज खाते को मार्च तिमाही से गैर निष्पादित आस्ति (NPA) घोषित कर दिया है। पहले इस कंपनी का नाम पीपावाव डिफेंस एंड आफशोर इंजीनियरिंग था। कंपनी पर IDBI बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बकाया है
बिज़नेस | May 14, 2018, 09:44 AM IST -
e-NAM से मार्च तक और 200 मंडियां जुड़ेंगी: कृषि सचिव
चालू वित्त वर्ष (2018-19) में सरकार राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) के साथ और 200 थोक मंडियों को ऑनलाइन मंच ईनाम से जोड़ेगी। रविवार को केंद्रीय कृषि सचिव एस के पट्टनायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडियों के बीच आपस में लेनदेन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मौजूदा समय में 14 राज्यों की 585 निगमित मंडियों को e-Nam से जोड़ा जा चुका है।
बाजार | May 13, 2018, 04:13 PM IST -
Apple Watch Service को लेकर Jio ने Airtel के खिलाफ शिकायत दर्ज की, बताया नियमों का उलंघन
रिलायंस जियो ने आरोप लगाया गया है कि एयरटेल Apple Watch Series-3 पर e-Sim सेवाओं की पेशकश कर रही है जो लाइसेंस नियमों का उल्लंघन है। जियो ने इस सेवा को तत्काल बंद करने की मांग की है।
गैजेट | May 13, 2018, 02:21 PM IST -
फिर वापस आ सकते हैं सस्ते पेट्रोल-डीजल के दिन, अमेरिका में तेजी से बढ़ रही है ऑयल रिग्स की संख्या
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हों लेकिन जिस रफ्तार से अमेरिका में ऑयल रिग्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि सस्ते पेट्रोल और डीजल वाले अच्छे दिन फिर से वापस लौट सकते हैं। अमेरिका में ऑयल रिग्स के बारे में आंकड़े जारी करने वाली संस्था बेकर हग्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक ऑयल रिग्स की संख्या 3 साल के ऊपरी स्तर तक पहुंच गई है
बिज़नेस | May 13, 2018, 01:45 PM IST
-
देना बैंक न तो कर्ज दे सकेगा और न किसी को नौकरी पर रख सकेगा, RBI ने लगाई रोक
RBI ने बड़ी मात्रा में फंसे कर्ज की स्थिति के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक के खिलाफ बड़ी शुरू की है। इसके तहत उसने बैंक द्वारा नया कर्ज देने और नयी नौकरियां देने पर रोक लगा दी है।
बिज़नेस | May 13, 2018, 10:48 AM IST -
रुपया 15 महीने के नए निचले स्तर तक लुढ़का, डालर और 5 पैसे बढ़ा
बैंकों और आयतकों की ओर से डॉलर की सतत मांग के चलते अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आज पांच पैसे की गिरावट के साथ 15 माह के ताजा निम्न स्तर 67.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
बाजार | May 10, 2018, 08:38 PM IST -
कच्चे तेल के झटके से बचने को NRI बांड जारी कर सकता है RBI
बैंक आफ अमेरिका मेरिल लिंच ने अपनी रिपोर्ट में ब्रेंट क्रूड के औसत भाव के अनुमान को बढ़ाकर 71.8 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है। पहले उसने चालू वित्त वर्ष में इसके 62.5 डॉलर प्रति बैरल पर रहने का अनुमान लगाया था। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इसे 60 डॉलर प्रति बैरल के अनुमान से बढ़ाकर 75.3 डॉलर प्रति बैरल किया गया है
बिज़नेस | May 10, 2018, 08:10 PM IST -
GST दरों में कटौती के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करेगा MRO उद्योग
माल एवं सेवा कर (GST) परिषद से कोई राहत नहीं मिलने के बाद विमानन रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (MRO) उद्योग ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करने का फैसला किया है। इस क्षेत्र पर कर की दर 18 प्रतिशत है। उद्योग इसमें कटौती की मांग कर रहा है। MRO एसोसिएशन आफ इंडिया ने आगाह किया है कि यदि इस विसंगति को दूर नहीं किया गया तो यह उद्योग बंद हो सकता है
बिज़नेस | May 10, 2018, 08:02 PM IST -
Gold Rate Today: आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोने का भाव बढ़ा, चांदी भी तेज
Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार पांचवें दिन तेजी रही। घरेलू आभूषण कारोबारियों के लिवाली बढ़ाने और सकारात्मक वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपये बढ़कर 32,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 200 रुपये चढ़कर 40,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी
बाजार | May 10, 2018, 04:15 PM IST
-
‘Walmart अगले 4-5 वर्ष में देश में खोलेगी 50 नए स्टोर, Flipkart अलग कंपनी के तौर पर काम करती रहेगी'
ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के अधिग्रहण की घोषणा के बाद अब Walmart की योजना भारत में नए स्टोर खोलने की है। कंपनी ने आज कहा कि वह अपने थोक कैश एंड कैरी कारोबार में वृद्धि जारी रखेगी और अगले चार - पांच वर्षों में 50 नए स्टोर खोलेगी
बिज़नेस | May 10, 2018, 02:12 PM IST -
Walmart-Flipkart सौदे से मुकेश अंबानी को ऐसे हुआ फायदा, बने दुनिया के 17वें सबसे धनी व्यक्ति
भारत के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी का Flipkart और Walmart के बीच हुए सौदे से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन फिर भी इस सौदे की वजह से मुकेश अंबानी को यह फायदा हुआ है कि वह दुनिया के 17वें सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। पहले मुकेश अंबानी दुनिया के 18वें धनी व्यक्ति थे
बिज़नेस | May 10, 2018, 01:23 PM IST -
Flipkart को खरीदने के बाद Walmart को लगी 67000 करोड़ रुपए की चपत, शेयर 4% लुढ़का
अमेरिका की रिटेल कंपनी Walmart की तरफ से 16 अरब डॉलर में भारत की ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद Walmart को नुकसान हुआ है। बुधवार को इस घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में Walmart के शेयरों में 4 प्रतिशत की भारी गिरावट आई जिस वजह से कंपनी का बाजार मूल्य घट गया
बिज़नेस | May 10, 2018, 12:45 PM IST -
Walmart ने जिस साल भारत में पहला स्टोर खोला, उसी साल Flipkart का जन्म हुआ, जानिए इनके बारे में रोचक बातें
ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart में 16 अरब डॉलर में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिकी खुदरा कंपनी Walmart ने खरीदने की घोषणा की है। यह एक संयोग ही है कि जिस साल यानि 2007 में Walmart ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्टोर खोला था उसी साल भारत में Flipkart का जन्म हुआ था।
बिज़नेस | May 10, 2018, 09:53 AM IST -
Flipkart-Walmart डील के विरोध में व्यापारी, CAIT ने कहा खुदरा बाजार पर कब्जे की कोशिश
व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने Walmart और Flipkart के बीच हुए सौदे को पर कहा है कि यह भारत के खुदरा बाज़ार पर कब्जा जमाने की Walmart की कोशिशों का ही एक हिस्सा है। CAIT के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह साफ तौर पर Walmart द्वारा ई-कॉमर्स के जरिये भारतीय रिटेल बाजार पर नियंत्रण करने की कोशिश है।
बिज़नेस | May 09, 2018, 08:10 PM IST
-
इस साल 7.4 प्रतिशत होगी भारत की आर्थिक विकास दर, IMF ने अपनी रिपोर्ट में लगाया अनुमान
भारत की अर्थव्यवस्था नोटबंदी तथा जीएसटी के क्रियान्वयन से उबर गयी है और इसकी वृद्धि चालू वित्त वर्ष 2018-19 में 7.4 प्रतिशत तथा आगे और बढ़ कर 7.8 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की रपट के अनुसार एशिया इस समय दुनिया की अर्थव्यवस्था का मुख्य इंजन बना हुआ है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में इस क्षेत्र का योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है।
बिज़नेस | May 09, 2018, 05:34 PM IST -
Walmart का ऐलान, Flipkart में 77% हिस्सा खरीदने के लिए देगा 1.07 लाख करोड़
भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart को आखिर Walmart ने खरीद जा रहा है। अंग्रेजी समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक Walmart ने कहा है कि वह Flipkart में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रहा है और इसके लिए 16 अरब डॉलर यानि लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपए की कीमत चुकाएगा। इससे पहले खबर आई थी कि मंगलवार रात को दोनो कंपनियों के बीच डील हो चुकी है।
बिज़नेस | May 10, 2018, 09:52 AM IST -
'बिक गया Flipkart', मंगलवार रात Walmart के साथ 1 लाख करोड़ में हुई डील
भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart को आखिर Walmart ने खरीद ही लिया है। अंग्रेजी समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक मंगलवार रात को दोनो कंपनियों के बीच डील हो चुकी है। रॉयटर्स ने Flipkart में निवेश करने वाली जापानी कंपनी Softbank के सीईओ मासायोशी सन के हवाले से यह जानकारी दी है। दुनियाभर में ईर-कॉमर्स इंडस्ट्री का यह अबतक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा।
बिज़नेस | May 09, 2018, 04:32 PM IST -
गेहूं खरीद 3 करोड़ टन के पार, टूटने वाला है प्रोक्योरमेंट का रिकॉर्ड
सरकार ने इस साल किसानों से गेहूं की खरीद का जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है वह 95.32 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भारतीय खाद्य निगम के मुताबिक 9 मई तक देशभर में कुल 3.05 करोड़ टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और कई राज्यों में किसानों से अब भी गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों से यह खरीद 1735 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर हो रही है
बाजार | May 09, 2018, 02:33 PM IST -
एक्साइड का शुद्ध लाभ 15.4% बढ़ा, मार्च तिमाही में 190 करोड़ रुपए का नेट प्रोफिट
बैटरी निर्माता कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज का एकल शुद्ध लाभ 31 मार्च 2018 को समाप्त चौथी तिमाही में 15.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 189.56 करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 164.26 करोड़ का मुनाफा हुआ था
बिज़नेस | May 07, 2018, 04:58 PM IST