1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business News In Hind

BUSINESS NEWS IN HIND

Advertisement
Advertisement
  • पेट्रोल-डीजल: 77 रुपए के नीचे आया पेट्रोल का दाम, 12 दिन में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.21 रुपए सस्ता

    पेट्रोल-डीजल: 77 रुपए के नीचे आया पेट्रोल का दाम, 12 दिन में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.21 रुपए सस्ता

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी को देखते हुए देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती कर रही हैं। रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 12 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.65 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे और डीजल के दाम 18 पैसे कम हुए हैं।

    बिज़नेस | Jun 10, 2018, 10:19 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल के जीएसटी दायरे में आने की उम्मीद: पेट्रोलियम मंत्री

    पेट्रोल-डीजल के जीएसटी दायरे में आने की उम्मीद: पेट्रोलियम मंत्री

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज उम्मीद जताई कि पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे में ला दिया जायेगा। GST के दायरे में आने से ईंधन की कीमतों में उतार - चढ़ाव को कम करने में मदद मिलेगी। प्रधान ने गुरुवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर में कहा कि लंबी अवधि में पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे में लाना तय है। धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी हद तक अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

    बिज़नेस | Jun 07, 2018, 08:01 PM IST
  • फुटबाल वर्ल्ड कप में बरसेंगे 53 अरब रुपए के ईनाम, विजेता टीम को मिलेंगे 225 करोड़

    फुटबाल वर्ल्ड कप में बरसेंगे 53 अरब रुपए के ईनाम, विजेता टीम को मिलेंगे 225 करोड़

    अगले हफ्ते से रूस में शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अरबों रुपए ईनाम के तौर खिलाड़ीयों और टीमों को दिए जाएंगे। विजेता टीम को सिर्फ फुटबॉल की बादशाहत और 18 कैरेट की चमचमाती सोने की ट्रोफी ही नहीं मिलेगी, बल्कि टीम पर पैसों की बरसात भी होगी। 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले फुटबाल के इस महाकुंभ में दुनियाभर से 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।

    बिज़नेस | Jun 07, 2018, 08:54 PM IST
  • जापानी कंपनी मित्शुबा के एचआर पर कर्मचारी ने चलाई गोली, नौकरी से निकाले जाने पर उठाया कदम

    जापानी कंपनी मित्शुबा के एचआर पर कर्मचारी ने चलाई गोली, नौकरी से निकाले जाने पर उठाया कदम

    नौकरी से निकाले जाने से भड़के एक युवक ने आज यहां जापान की कंपनी मित्शुबा के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के प्रमुख को गोली मार दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गुरुग्राम पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे तब हुई जब मित्शुबा के एचआर प्रमुख बिनेश शर्मा एक कार में आईएमटी मानेसर स्थित दफ्तर जा रहे थे।

    बिज़नेस | Jun 08, 2018, 10:53 AM IST
  • देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई उपलब्ध: गूगल

    देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई उपलब्ध: गूगल

    इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने आज कहा कि उसने रेलटेल के सहयोग से देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि : शुल्क सार्वजनिक वाई - फाई सेवा की शुरुआत की है। गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी थी और असम का डिब्रुगढ़ आज जुड़कर 400 वां रेलवे स्टेशन हो गया है।

    गैजेट | Jun 07, 2018, 08:55 PM IST
Advertisement
  • Xiaomi ने 10000 से कम कीमत में Redmi Y2 किया लॉन्च, जानिए क्या हैं इसके फीचर्स

    Xiaomi ने 10000 से कम कीमत में Redmi Y2 किया लॉन्च, जानिए क्या हैं इसके फीचर्स

    भारत के स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली चीनी कंपनी Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Y2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 9999 रुपए रखी है, इतना ही नहीं अगर इस फोन को ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करके खरीदेंगे तो 500 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।

    गैजेट | Jun 07, 2018, 04:19 PM IST
  • सेंसेक्स 284 प्वाइंट बढ़कर 35463 पर बंद, रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी

    सेंसेक्स 284 प्वाइंट बढ़कर 35463 पर बंद, रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी

    शेयर बाजार को रिजर्व बैंक (RBI) की पॉलिसी पसंद आई है, शायद यही वजह है कि पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी के बावजूद लगातार दूसरे दिन बाजार में अच्छी तेजी आई है। आज गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 284.20 प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ 35463.08 पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.70 प्वाइंट बढ़कर 10768.35 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jun 07, 2018, 04:01 PM IST
  • गेहूं खरीद 3.50 करोड़ टन के पार, उत्तर प्रदेश में 47 लाख टन से ज्यादा गेहूं खरीदा गया

    गेहूं खरीद 3.50 करोड़ टन के पार, उत्तर प्रदेश में 47 लाख टन से ज्यादा गेहूं खरीदा गया

    देश में इस साल गेहूं की सरकारी खरीद 5 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने 7 जून तक देशभर में कुल 3.508 करोड़ टन गेहूं की खरीद कर ली है जो किसी भी रबी मार्केटिंग सीजन में अबतक हुई दूसरी सबसे अधिक खरीद है, इससे पहले रबी मार्केटिंग सीजन 2012-13 के दौरान देश में 3.81 करोड़ टन गेहूं खरीदा गया था जो अबक का रिकॉर्ड है।

    बाजार | Jun 07, 2018, 01:00 PM IST
  • Jio उपभोक्ताओं के पास करोड़पति बनने का मौका, KBC की हॉट सीट तक ऐसे ले सकते हैं एंट्री

    Jio उपभोक्ताओं के पास करोड़पति बनने का मौका, KBC की हॉट सीट तक ऐसे ले सकते हैं एंट्री

    कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का दसवां सीजन शुरू होने जा रहा है और इस बार इस सीजन में Jio उपभोक्ताओं के लिए हॉट सीट पर पहुंचकर करोड़पति बनने का मौका है। Jio KBC Play Along नाम से शुरू हुए इस ऑफर के तहत Jio उपभोक्ता पिछली बार की तरह KBC कार्यक्रम के दौरान अपने फोन पर मोबाइल पर Jiochat App के जरिए सवालों के जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं और सवालों के जवाब देकर करोड़ों रुपए जीत सकते हैं

    फायदे की खबर | Jun 07, 2018, 12:29 PM IST
  • शेयर बाजार: RBI पॉलिसी में दरें बढ़ने के बावजूद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 275 प्वाइंट बढ़कर बंद

    शेयर बाजार: RBI पॉलिसी में दरें बढ़ने के बावजूद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 275 प्वाइंट बढ़कर बंद

    बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से ब्याज दरें बढ़ाने के चौंकाने वाले फैसले के बावजूद शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ है। RBI के फैसले के तुरंत बाद बाजार में जो बिकवाली आई थी वह बाजार बंद होने से पहले फिर मजबूती में तब्दील हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 275.67 प्वाइंट की शानदार बढ़ोतरी के साथ 35178.88 पर बंद हुआ है वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.50 प्वाइंट बढ़कर 10684.65 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jun 06, 2018, 03:50 PM IST