1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business

BUSINESS

Advertisement
  • शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 200 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 200 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का

    शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट के बाद आज बुधवार को फिर से बिकवाली हावी होती दिख रही है, शुरुआती कारोबार में ही बाजार टूट गया है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 34735.11 के निचले स्तर तक गया है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 10564.15 का निचला स्तर छुआ है और फिलहाल 58.65 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10574.65 पर कारोबार कर रहा है

    बिज़नेस | May 30, 2018, 09:41 AM IST
  • इंडिगो में लगेगा 400 रुपये तक का ईंधन अधिभार, बढ़ेगा किराया

    इंडिगो में लगेगा 400 रुपये तक का ईंधन अधिभार, बढ़ेगा किराया

    देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए घरेलू मार्गों पर 400 रुपये प्रति यात्री तक का ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा की है। कंपनी के इस कदम से किराए में वृद्धि होगी। इंडिगो पहली कंपनी है जिसने विमान ईंधन की बढ़ी कीमतों का बोझ यात्रियों पर डालने की घोषणा की है

    बिज़नेस | May 30, 2018, 08:47 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल: 16 दिन बाद दाम में पहली कटौती, पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता

    पेट्रोल-डीजल: 16 दिन बाद दाम में पहली कटौती, पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता

    16 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकतरफा तेजी के बाद आज बुधवार को पहली बार कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई हैं। हालांकि लगातार 16 दिन तक दाम जिस तरह से बढ़े हैं उसके सामने आज हुई कटौती नाम मात्र है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता हुआ है।

    बिज़नेस | May 30, 2018, 08:29 AM IST
  • पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 15 रुपए सस्ता देख नेपाल बॉर्डर से खरीद रहे हैं लोग

    पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 15 रुपए सस्ता देख नेपाल बॉर्डर से खरीद रहे हैं लोग

    देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इसकी कालाबाजारी भी होने लगी है। पड़ौसी देश नेपाल में पेट्रोल और डीजल सस्ते हैं, बॉर्डर के इलाकों में भारत से लोग नेपाल जाकर तेल खरीद रहे हैं और उसे ऊंचे भाव पर भारत में बेच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच में इस तरह का मामला सामने आया है जहां लोग नेपाल जाकर डीजल और पेट्रोल खरीदने के लिए बॉर्डर पर लंबी कतारों में खड़े नजर आए हैं

    बिज़नेस | May 29, 2018, 02:31 PM IST
  • पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बढ़ेगा आपके घर का बजट, FMCG कंपनियां बढ़ा सकती है अपने उत्पादों के दाम

    पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बढ़ेगा आपके घर का बजट, FMCG कंपनियां बढ़ा सकती है अपने उत्पादों के दाम

    पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें सिर्फ आपकी गाड़ी का ही बजट नहीं बढ़ा रही हैं बल्कि जल्दी ही ये आपके घर के बजट को भी बिगाड़ सकती हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले तेल, साबुन, मंजन, शैंपू और अन्य उत्पादों को बनाने वाली कंपनियां कह रही हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से उनकी लागत बढ़ी है जिससे वह अपने उत्पादों की कीमतों में 4-7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

    बिज़नेस | May 29, 2018, 10:39 AM IST
Advertisement
  • SBI ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई, वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ

    SBI ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई, वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ

    बैंकिंग सेवाओं के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक ने 1 करोड़ रुपए से कम टर्म डिपॉजिट को लेकर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। सोमवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एक साल से लेकर 3 साल तक के रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

    बिज़नेस | May 29, 2018, 08:54 AM IST
  • पेट्रोल और डीजल से आपको मिलेगा कमाने का मौका, एक्सचेंज पर खरीदने-बेचने को मिल सकती है मंजूरी!

    पेट्रोल और डीजल से आपको मिलेगा कमाने का मौका, एक्सचेंज पर खरीदने-बेचने को मिल सकती है मंजूरी!

    अभी तक पेट्रोल और डीजल आपकी जेब पर बोझ ही बनते रहे हैं लेकिन सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही आपको पेट्रोल और डीजल से कमाने का मौका भी मिल सकेगा। पेट्रोल-डीजल के भाव घटने पर आप अपनी जरूरत से कई गुना ज्यादा खरीद सकेंगे और भाव बढ़ने पर आसानी से बेच भी सकेंगे, मजे की बात ये कि इसके लिए आपको कहीं पेट्रोल और डीजल भरकर भी नहीं रखना होगा।

    बिज़नेस | May 28, 2018, 04:51 PM IST
  • शेयर बाजार: मजबूत रुपए, मानसून की आहट और क्रूड ऑयल के घटे भाव से मिला सहारा, सेंसेक्स 35000 के ऊपर बंद

    शेयर बाजार: मजबूत रुपए, मानसून की आहट और क्रूड ऑयल के घटे भाव से मिला सहारा, सेंसेक्स 35000 के ऊपर बंद

    भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को ज्यादातर परिस्थियां अनुकूल हो गई जिस वजह से बाजार मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा। समय से पहले मानसून की आहट, रुपए में आई शानदार रिकवरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से शेयर बाजार को सहारा मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 240.61 प्वाइंट की शानदार बढ़त के साथ 35165.48 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.50 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10688.65 पर बंद होने में कामयाब हुआ।

    बाजार | May 28, 2018, 04:00 PM IST
  • पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल

    पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल

    ट्रोल-डीजल की मार्केट के जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जिस तरह से गिरावट आई है और रुपए में जो रिकवरी देखने को मिल रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-5 प्रतिशत तक यानि 2-3 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो सकती है

    बिज़नेस | May 28, 2018, 01:33 PM IST
  • सेंसेक्स 35000 के पार, कच्चे तेल में गिरावट और मानसून की आहट से तेजी

    सेंसेक्स 35000 के पार, कच्चे तेल में गिरावट और मानसून की आहट से तेजी

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट और मानसून के जल्द केरल पहुंचने की उम्मीद में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35000 के ऊपर पहुंच गया है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10650 के ऊपर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 144.09 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35068.99 और निफ्टी 45 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10650 पर कारोबार कर रहा है

    बिज़नेस | May 28, 2018, 09:36 AM IST
Advertisement