INDIA
-
स्विस बैंकों में भारतीयों से ज्यादा जमा है पाकिस्तानियों का पैसा, भारत 73वें स्थान पर तो पाकिस्तान है 72वें पर
स्विस बैंकों में किसी देश के नागरिक और कंपनियों द्वारा धन जमा कराने के मामले में 2017 में भारत 73वें स्थान पर पहुंच गया। इस सूची में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का स्थान भारत से एक ऊपर यानी 72 वां हो गया है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 01:24 PM IST -
LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा
महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 10:20 AM IST -
2 महीने में 17% बढ़ा चावल निर्यात लेकिन बासमती एक्सपोर्ट में आई कमी
वित्त वर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड चावल निर्यात के बाद अब नए वित्त वर्ष 2018-19 में भी निर्यात में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 के पहले 2 महीने यानि अप्रैल और मई के दौरान देश से चावल निर्यात में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि इस दौरान सिर्फ गैर बासमती चावल का निर्यात बढ़ा है जबकि बासमती चावल के निर्यात में कमी देखने को मिली है
बाजार | Jun 30, 2018, 04:15 PM IST -
भारत में अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें, रेलवे ने खोजा ये नायाब तरीका
ट्रेनों की लेट-लतीफी से फजीहत झेल रही भारतीय रेल ने ट्रेनों को समय पर चलाने का नायाब नुस्खा खोज लिया है।
बिज़नेस | Jun 29, 2018, 05:46 PM IST -
ऑटो कंपनी निसान बना रही है भारत में पहला डिजिटल सेंटर, 500 लोगों को रखेगी नौकरी पर
ऑटो | Jun 29, 2018, 04:58 PM IST
-
IMF ने दिए भारत को ये तीन सुझाव, इन्हें अपनाकर अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ सकते हैं मोदी
आईएमएफ ने कहा कि भारत को अपनी वृद्धि में जारी तेजी को बनाए रखने के लिए बैंकिंग क्षेत्र में सुधार, राजकोषीय मजबूती, जीएसटी को सरल बनाने और प्रमुख बाजारों के सुधारों में नए सिरे से तेजी लाने जैसे मोर्चे पर काम करना चाहिए।
बिज़नेस | Jun 29, 2018, 04:02 PM IST -
महिंद्रा की अगली कार का नाम संस्कृत या किसी दूसरा भारतीय भाषा में हो सकता है! आनंद महिंद्रा ने दिए संकेत
नियाभर में अपनी एसयूवी गाड़ियों के लिए प्रसिद्ध भारतीय ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी अगली गाड़ी का नाम भारतीय भाषा में रख सकती हैं। खुद कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल आनंद महिंद्रा से ट्विटर पर पूछा गया था कि क्या ऐसा हो सकता है कि कंपनी अपनी गाड़ियों का नाम भारतीय भाषाओं में रखे? इसके जबाव में ट्विटर पर ही आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर ही भारतीय भाषाओं में अलग-अलग नाम पर सुझाव मांगे
ऑटो | Jun 28, 2018, 08:16 PM IST -
अमेरिका की इस धमकी से घबराया भारत, दिया ईरान से तेल आयात घटाने का संकेत
भारत ने ईरान से कच्चे तेल का आयात घटाने का संकेत दिया है। बदले में वह सऊदी अरब और कुवैत से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाएगा।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 07:06 PM IST -
नोटबंदी के डेढ़ साल बाद ही स्विस बैंक में फिर बढ़ने लगा भारतीयों का पैसा, 2017 में हुई 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी
विदेशों में जमा भारतीयों के काले धन को लेकर जब भी बात उठती है तो सबसे पहले स्विस बैंक का नाम लिया जाता है, इस बार फिर से भारतीयों के पैसों को लेकर स्विस बैंक का नाम सामने आया है। स्विस नेशनल बैंक की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों को मुताबिक 2017 के दौरान बैंक में जमा होने वाले भारतीयों के पैसों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 08:08 PM IST -
वैश्विक रीयल्टी पादर्शिता सूचकांक में भारत की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार
रीयल्टी सलाहकार जेएलएल के वैश्विक रीयल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक में भारत की स्थिति एक स्थान सुधर गई है। इस द्विवार्षिक सर्वेक्षण में भारत 35वें स्थान पर आ गया है जबकि पिछली रपट में भारत का स्थान 36 वां था। सर्वेक्षण रपट में इसकी अहम वजह इस क्षेत्र में नीतिगत सुधार और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों में सुगमता को बताया गया है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 04:45 PM IST
-
डॉलर के मजबूत होने से भारत को नहीं है बड़ा खतरा, इस वजह से है सुरक्षित
भारत उन पांच देशों में शुमार है जो डॉलर के मजबूत होने से सबसे कम जोखिम की स्थिति में हैं। मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने गुरुवार एक रिपोर्ट में कहा कि डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं पर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन भारत सबसे कम जोखिम वाले देशों में है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 03:40 PM IST -
Monsoon Update: IMD ने कहा मानसून दिल्ली पहुंचा, 2-3 दिन में पूरे देश को करेगा कवर
Monsoon Update: मानसून आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है, भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में पहुंच चुका है, इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के भी ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बरसात हो चुकी है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 03:59 PM IST -
19 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे Vivo Nex S और Nex A, ओप्पो फाइंड एक्स की तरह होगा पॉप-अप कैमरा
वीवो नेक्स एस और नेक्स ए के भारत में 19 जुलाई को लॉन्च होने की संभावना है। वीवो ने बुधवार को मीडिया को इनवाइट भेजकर इस नए डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी है। दोनों नए वीवो स्मार्टफोन को इस महीने के शुरुआत में पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया था
गैजेट | Jun 27, 2018, 08:55 PM IST -
अब भारत में नहीं रहती है दुनिया की सबसे गरीब आबादी, अमेरिकी शोध संस्थान की रिपोर्ट का निष्कर्ष
गरीबी में लगातार कमी के चलते भारत अब दुनिया में सबसे बड़ी गरीब आबादी वाला देश नहीं रहा है। अमेरिका के शोध संस्थान ब्रूकिंग्स ने अपने एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। फर्म के ब्लाग में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार 2018 की शुरुआत में ही, अत्यधिक गरीबी में जीवन यापन कर रही सबसे बड़ी आबादी के लिहाज से नाइजीरिया, भारत से आगे निकल गया। यही नहीं, कांगो जल्द ही इस सूची में दूसरे नंबर पर आ सकता है।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 08:24 PM IST -
चीन और भारत की कंपनी ने मिलकर लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन, कम कीमत में कर देगा अच्छे-अच्छों की छुट्टी
स्पाइस ब्रांड, जो चीन की ट्रांसिन होल्डिंग्स और भारत की स्पाइस मोबिलिटी के बीच एक संयुक्त उपक्रम है, ने बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन एफ311 लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 5,999 रुपए रखी गई है।
गैजेट | Jun 27, 2018, 04:56 PM IST
-
24-48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बरसात
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को लंबे समय के बाद हल्की बारिश हुई है और इस हफ्ते के अंत तक और भी जोरदार बरसात की संभावना है क्योंकि अगले 24-48 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम का आंकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि थमने के बाद अब फिर से मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 28 या 29 जून को दिल्ली में दाखिल हो जाएगा।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 03:01 PM IST -
डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित सामान पर ऊंचा शुल्क लगाने के अपने फैसले के बचाव में भारत को भी घसीटा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने वाले देशों में भारत का उदाहरण देते हुये अमेरिका द्वारा व्यापार संतुलन साधने के लिये चीन, यूरोपीय संघ और भारत से आयातित सामान पर ऊंचे शुल्क लगाने की जवाबी कारवाई का बचाव किया है।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 02:41 PM IST -
अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय
अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों से कहा है कि वह ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को देखते हुए वहां से तेल आयात न करें, इन देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और चीन सहित दुनिया के सभी देशों की तेल कंपनियों को ईरान से तेल आयात नहीं करने को कहा गया है। अमेरिका की तरफ से दुनिया के अन्य देशों से इस साल 4 नवंबर तक ईरान से तेल आयात खत्म करने के लिए कहा गया है
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 01:01 PM IST -
आइडिया के शेयरधारकों ने नए नाम ‘वोडाफोन आइडिया लि’ को मंजूरी दी, 15,000 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना
दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर के शेयरधारकों ने मंगलवार को हुई असाधारण आम सभा में कंपनी के लिए नए नाम ‘वोडाफोन आइडिया लिमिटेड’ को मंजूरी दे दी। साथ ही आमसभा में 15,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना को भी मंजूरी दी गई।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 09:40 AM IST -
अमेरिका से ट्रेड वार के बीच चीन ने भारत से मिलाया हाथ, भारतीय सोयाबीन से हटा दिया आयात शुल्क
चीन ने अमेरिका से चल रहे व्यापारिक युद्ध (ट्रेड वार) के बीच सोयाबीन पर भारत सहित चार अन्य देशों से आयात शुल्क हटा दिया है। चीन सरकार ने कहा कि भारत, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, लाओस और श्रीलंका से सोयाबीन पर आयात शुल्क वर्तमान के तीन फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया है।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 09:26 AM IST