PETROL
-
हफ्ते में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 43 पैसे सस्ता, मंगलवार को लगातार 7वें दिन घटे दाम
लगातार 16 दिन तक दाम बढ़ाने के बाद अब तेल कंपनियां लगातार दाम घटा भी रही है लेकिन जिस रफ्तार से कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी उस रफ्तार से कटौती नहीं हो रही है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने लगातार 7वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है, लगातार 7 दिन हुई कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड स्तर से 60 पैसे और डीजल 43 पैसे सस्ता हुआ है। लगातार 16 दिन में जब दाम बढ़ रहे थे तो दिल्ली में पेट्रोल 3.80 रुपए और डीजल 3.38 रुपए सस्ता हुआ था
बिज़नेस | Jun 05, 2018, 08:52 AM IST -
12 दिन में 1.5 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डॉलर, आपको इससे फायदा होने के साथ नुकसान भी
अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में पिछले 12 दिन से जोरदार रिकवरी देखी जा रही है, आज डॉलर का भाव घटकर 66.85 रुपए तक आ गया है जो करीब 4 हफ्ते में सबसे अधिक भाव है, 12 दिन पहले डॉलर का भाव 68.47 रुपए के ऊपरी स्तर तक चला गया था, लेकिन अब डॉलर सस्ता हो रहा है और रुपए में मजबूती आने लगी है, रुपए में आई इस मजबूती का असर हम सबकी जेब पर पड़ सकता है।
बाजार | Jun 04, 2018, 10:18 AM IST -
78 रुपए के नीचे आया पेट्रोल, आगे और सस्ता होने की उम्मीद
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 78 रुपए प्रति लीटर के नीचे और डीजल का भाव 69 रुपए के नीचे आ गया है। सोमवार को डीजल में 14 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। 6 दिन में रिकॉर्ड ऊंचाई से पेट्रोल सिर्फ 47 पैसे और डीजल मात्र 34 पैसे घटा है
बिज़नेस | Jun 04, 2018, 08:17 AM IST -
चौथे दिन लगातार कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में आज पेट्रोल बिक रहा है इस कीमत पर
लगातार चौथे दिन शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 78.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.11 रुपए प्रति लीटर है
बिज़नेस | Jun 02, 2018, 12:45 PM IST -
केरल में पेट्रोल, डीजल के दाम एक रुपए प्रति लीटर घटे, राज्य सरकार ने उपकर घटाया
केरल में आज से पेट्रोल और डीजल के दाम एक रुपए प्रति लीटर घट गए हैं। राज्य सरकार ने ईंधन पर उपकर घटाया है, जिससे पेट्रोल, डीजल कीमतों में यह कमी आई है।
बिज़नेस | Jun 01, 2018, 06:56 PM IST
-
LPG के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल-डीजल ने दी मामूली राहत, घट गए दाम
पेट्रोल की कीमतों में मामली कटौती ने मरहम का काम किया है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतें 6 पैसे घट गई हैं।
बिज़नेस | Jun 01, 2018, 12:25 PM IST -
आम लोगों को राहत, पेट्रोल सात पैसे और डीजल पांच पैसे प्रति लीटर सस्ता
बुधवार को एक पैसे की कटौती बाद गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में सात पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की गयी है।
बिज़नेस | May 31, 2018, 09:37 AM IST -
1 जून से पेट्रोल-डीजल की कीमतें हो जाएंगी इतनी कम, केरल कैबिनेट ने लिया टैक्स घटाने का फैसला
पेट्रोल और डीजल की कीमत केरल में 1 जून से कम हो जाएंगी। राज्य सरकार ने बुधवार को ईंधन की कीमत एक रुपए प्रति लीटर घटाने का फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में ईंधन पर टैक्स घटाने का फैसला लिया गया।
बिज़नेस | May 30, 2018, 03:59 PM IST -
इंडियन ऑयल ने ग्राहकों से बुधवार सुबह कर डाला ‘भद्दा मजाक’, पेट्रोल 60 पैसे नहीं बल्कि 1 पैसा किया सस्ता
बुधवार सुबह 16 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की सिर्फ खबर तक ही सीमित रही। इंडियन ऑयल ने पेट्रोल में 60 पैसे नहीं बल्कि सिर्फ 1 पैसे की कटौती की है। अब इंडियन ऑयल की तरफ से बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल के जो ताजा भाव जारी किए गए हैं उनमें मंगलवार के मुकाबले पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 1 पैसे की कटौती है जबकि पहले 60 पैसे की कटौती बताई गई थी।
बिज़नेस | May 30, 2018, 11:02 AM IST -
पेट्रोल-डीजल: 16 दिन बाद दाम में पहली कटौती, पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता
16 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकतरफा तेजी के बाद आज बुधवार को पहली बार कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई हैं। हालांकि लगातार 16 दिन तक दाम जिस तरह से बढ़े हैं उसके सामने आज हुई कटौती नाम मात्र है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता हुआ है।
बिज़नेस | May 30, 2018, 08:29 AM IST
-
पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 15 रुपए सस्ता देख नेपाल बॉर्डर से खरीद रहे हैं लोग
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इसकी कालाबाजारी भी होने लगी है। पड़ौसी देश नेपाल में पेट्रोल और डीजल सस्ते हैं, बॉर्डर के इलाकों में भारत से लोग नेपाल जाकर तेल खरीद रहे हैं और उसे ऊंचे भाव पर भारत में बेच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच में इस तरह का मामला सामने आया है जहां लोग नेपाल जाकर डीजल और पेट्रोल खरीदने के लिए बॉर्डर पर लंबी कतारों में खड़े नजर आए हैं
बिज़नेस | May 29, 2018, 02:31 PM IST -
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बढ़ेगा आपके घर का बजट, FMCG कंपनियां बढ़ा सकती है अपने उत्पादों के दाम
पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें सिर्फ आपकी गाड़ी का ही बजट नहीं बढ़ा रही हैं बल्कि जल्दी ही ये आपके घर के बजट को भी बिगाड़ सकती हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले तेल, साबुन, मंजन, शैंपू और अन्य उत्पादों को बनाने वाली कंपनियां कह रही हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से उनकी लागत बढ़ी है जिससे वह अपने उत्पादों की कीमतों में 4-7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
बिज़नेस | May 29, 2018, 10:39 AM IST -
SBI ने दी सलाह : पेट्रोल 2.65 रुपए तक हो सकता है सस्ता, बशर्ते राज्य सरकारें अतिरिक्त राजस्व-लाभ छोड़ दें
राज्य सरकारें कच्चे तेल के दाम में उछाल के चलते होने वाले अपने संभावित अतिरिक्त राजस्व-लाभ को छोड़ने को तैयार हो तो पेट्रोल 2.65 रुपए और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ताजा इकोरैप रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
बिज़नेस | May 28, 2018, 08:49 PM IST -
पेट्रोल और डीजल से आपको मिलेगा कमाने का मौका, एक्सचेंज पर खरीदने-बेचने को मिल सकती है मंजूरी!
अभी तक पेट्रोल और डीजल आपकी जेब पर बोझ ही बनते रहे हैं लेकिन सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही आपको पेट्रोल और डीजल से कमाने का मौका भी मिल सकेगा। पेट्रोल-डीजल के भाव घटने पर आप अपनी जरूरत से कई गुना ज्यादा खरीद सकेंगे और भाव बढ़ने पर आसानी से बेच भी सकेंगे, मजे की बात ये कि इसके लिए आपको कहीं पेट्रोल और डीजल भरकर भी नहीं रखना होगा।
बिज़नेस | May 28, 2018, 04:51 PM IST -
पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल
ट्रोल-डीजल की मार्केट के जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जिस तरह से गिरावट आई है और रुपए में जो रिकवरी देखने को मिल रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-5 प्रतिशत तक यानि 2-3 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो सकती है
बिज़नेस | May 28, 2018, 01:33 PM IST
-
मोदीराज में 4 साल के दौरान पेट्रोल डीजल के दाम उतने नहीं बढ़े जितने पिछले 5 महीने में बढ़े
इस महीने प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता संभाले 4 साल हो गई है लेकिन 4 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतनी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है जितनी बढ़ोतरी पिछले 5 महीने के दौरान देखी गई है।
बिज़नेस | May 27, 2018, 11:43 AM IST -
पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने से भी दाम पर नहीं होगा ज्यादा असर : सुशील मोदी
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाने से इनके दाम कम करने के मामले में कोई ज्यादा असर नहीं होगा।
बिज़नेस | May 27, 2018, 10:51 AM IST -
चार साल के जश्न में मोदी सरकार भूली जनता का दर्द, 13वें दिन लगातार बढ़कर दिल्ली में पेट्रोल हुआ 78 रुपए
घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमतें लगातार 13वें दिन भी बढ़ती रहीं और शनिवार को यह राष्ट्रीय राजधानी में 77.97 रुपए प्रति लीटर के दर पर पहुंच गया। इंडियन ऑयल कॉर्प की वेबसाइट से पता चलता है कि शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.83 रुपए प्रति लीटर थी
बिज़नेस | May 26, 2018, 07:13 PM IST -
Modi Gov@4: जरूरी चीजों के दाम रहे काबू में, पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल
मोदी सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल में आटा, चावल जैसी जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं के दाम इनके न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई वृद्धि को देखते हुए ज्यादा नहीं बढ़े।
बिज़नेस | May 26, 2018, 03:05 PM IST -
सस्ता हो सकता है पेट्रोल, प्रोडक्शन बढ़ने की खबरों के बीच कच्चे तेल में बड़ी गिरावट
बिज़नेस | May 25, 2018, 08:30 PM IST