PETROL
-
सरकार की चिंता के बीच 12वें दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करनी होगी इतनी जेब ढीली
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज लगातार 12वें दिन तेजी आई। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 32 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 6 बजे से नई कीमतें पूरे देशभर में प्रभावी हो गई हैं।
बिज़नेस | May 25, 2018, 09:43 AM IST -
पेट्रोल-डीजल सस्ता करने के लिए नीति आयोग ने दिया सुझाव, राज्य घटाएं शुल्क
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि राज्य इस स्थिति में हैं कि वे पेट्रोल पर शुल्क घटा सकते हैं और उन्हें ऐसा करना चाहिए, जबकि केंद्र को ईंधन की बढ़ीं कीमतों के असर से निपटने के लिए राजकोषीय उपाय करने चाहिए।
बिज़नेस | May 24, 2018, 06:47 PM IST -
पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने सरकार कर सकती है ये खास उपाय, ओएनजीसी पर लग सकता है विंडफॉल टैक्स
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही खुदरा कीमतों को कम करने के स्थायी समाधान ढूंढ रही सरकार ओएनजीसी जैसे घरेलू तेल उत्पादकों पर अप्रत्याशित लाभ पर कर (Windfall Tax) लगा सकती है।
बिज़नेस | May 24, 2018, 04:06 PM IST -
दीर्घकालिक समाधान बोलकर गुरुवार को भी बढ़ा दिए पेट्रोल और डीजल के दाम, ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 80 रुपए के पार
पेट्रोल और डीजल की ज्यादा कीमतों को लेकर देशभर में हो रही सरकार की निंदा के बाद बुधवार को सरकार की तरफ से कहा गया कि इसको लेकर दीर्घकालीन समाधान तलाशा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी आज गुरुवार को फिर से कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल का भाव 80 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 70 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है
बिज़नेस | May 24, 2018, 09:08 AM IST -
महंगा होने पर भी कम नहीं हो रहा है पेट्रोल-डीजल का उपभोग, इसलिए सरकार नहीं उठा रही है कदम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच जाने के बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराना ने कहा कि ग्राहकों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर लागू करों की समीक्षा करनी चाहिए।
बिज़नेस | May 23, 2018, 04:31 PM IST
-
10 दिन में पेट्रोल 2.68 रुपए और डीजल 2.58 रुपए बढ़ा, आज सरकार दे सकती है बड़ी राहत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 10वें दिन बढ़ोतरी की गई है, 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद 14 मई से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाना शुरू कर दिए थे और आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिन में पेट्रोल की कीमतों में 2.51 रुपए से लेकर 2.68 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है जबकि डीजल की कीमतों में 2.26 रुपए से लेकर 2.58 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है
बिज़नेस | May 23, 2018, 10:19 AM IST -
Good News: पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों से आज मिल सकती है राहत, कुछ ही देर में कैबिनेट में हो सकता है निर्णय
पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए सरकार आज ही कोई कदम उठा सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से देश में पेट्रोल, डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं।
बिज़नेस | May 23, 2018, 10:14 AM IST -
डीजल की कीमतों ने 74 रुपए प्रति लीटर का बनाया रिकॉर्ड, पेट्रोल नई ऊंचाई पर
पेट्रोल और डीजल के दाम आम आदमी की पहुंच से लगभग दूर हो चुके हैं, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में तो डीजल का भाव 74 रुपए प्रति लीटर हो गया है जो देश की सभी राज्यों की राजधानियों में अबतक का सबसे अधिक भाव है
बिज़नेस | May 22, 2018, 12:35 PM IST -
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से उद्योग जगत भी चिंता में, सरकार से की ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाने की मांग
भारतीय उद्योग जगत ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए सरकार से ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भारत की आर्थिक वृद्धि प्रभावित होगी।
बिज़नेस | May 21, 2018, 04:48 PM IST -
पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की संभावना से तमिलनाडू ने किया इनकार
पेट्रोल और डीजल कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच तमिलनाडु सरकार ने इन पर मूल्य वर्द्धित कर (VAT) में कटौती नहीं करने के संकेत दिए हैं। सरकार का कहना है कि यह राज्य सरकार के स्वयं के कर राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है
बिज़नेस | May 21, 2018, 04:40 PM IST
-
पेट्रोल-डीजल: लगातार आठवें दिन बढ़ी कीमतें, नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भाव
रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के भाव का रिकॉर्ड टूटने के बाद आज सोमवार को नया रिकॉर्ड बना है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में फिर से 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और भाव बढ़कर 76.57 रूपए प्रति लीटर हो गया है जो अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है। रविवार को भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल के दाम पहले ही हर रोज नई रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहे हैं
बिज़नेस | May 21, 2018, 08:42 AM IST -
Petrol Price at Record High: टूट गया पेट्रोल कीमतों का रिकॉर्ड, दिल्ली में 76.24 और मुंबई में 84.07 रुपए भाव
Petrol Price at Record High: डीजल के बाद अब पेट्रोल की कीमतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार के दिन देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का जो दर्ज किया गया है, उस भाव पर दिल्ली में पेट्रोल कभी नहीं बिका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों बढ़कर 76.24 रूपए प्रति लीटर हो गई है जो अबतक का सबसे अधिक भाव है। रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई
बिज़नेस | May 20, 2018, 01:05 PM IST -
तेल के दाम बढ़ने से सरकार का आयात खर्च 50 अरब डॉलर तक बढ़ने की आशंका, एक्साइज ड्यूटी में नहीं होगी कटौती
कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी चिंता का कारण है क्योंकि इससे देश का आयात बिल 50 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। इसका असर चालू खाते के घाटे (कैड) पर पड़ेगा।
बिज़नेस | May 19, 2018, 02:02 PM IST -
महंगे होते पेट्रोल-डीजल के दौर में सरकार से राहत की नहीं है उम्मीद, उत्पाद शुल्क घटाने को लेकर नहीं है गंभीर
सरकार ने तेल के बढ़ते दाम से लोगों को राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। उसने कहा है कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी चिंता का कारण है क्योंकि इससे आयात बिल 50 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है तथा इसका चालू खाते के घाटे (CAD) पर प्रभाव पड़ेगा।
बिज़नेस | May 19, 2018, 11:03 AM IST -
पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए मिलेगा अब ऋण, HPCL और STFC ने मिलाया हाथ
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी (एसटीएफसी) ने आज बताया कि वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए ऋण उपलब्ध कराएगी। यह ऋण डिजिटल आधार पर दिया जाएगा।
बिज़नेस | May 18, 2018, 06:39 PM IST
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी, 5 दिनों में 1 रुपए से ज्यादा बढ़े दाम
गुरुवार के मुकबाले आप पेट्रोल और डीजल 29 पैसे महंगा हो गया। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.61 रुपए रही। जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 75.32 रुपए थी।
बिज़नेस | May 18, 2018, 09:56 AM IST -
और महंगे डीजल-पेट्रोल की कर लीजिए तैयारी, जल्द ही चार रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम
पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाडि़यो रखने वाले लोगों को जल्द ही एक जोरदार झटका लगने वाला है। दरअसल, एक रिपोर्ट की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही चार रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है।
बिज़नेस | May 17, 2018, 04:52 PM IST -
कच्चा तेल 80 डॉलर के भी पार, और महंगे पेट्रोल-डीजल के लिए रहें तैयार
अगर पेट्रोल और डीजल का मौजूदा बढ़ा हुआ भाव आपके लिए परेशानी पैदा कर रहा है तो आपकी परेशानी आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव 80 डॉलर के पार चला गया है जिससे तेल कंपनियों की लागत बढ़ेगी और वह इस लागत को ग्राहकों से वसूलने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ा सकती हैं।
बिज़नेस | May 17, 2018, 03:47 PM IST -
सरकार ने दी जैव र्इंधन की राष्ट्रीय नीति-2018 को मंजूरी, पेट्रोल को सस्ता करने की है तैयारी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति-2018 को मंजूरी दे दी है, जिसमें पेट्रोल के साथ मिलाए जाने वाले एथेनॉल के उत्पादन के लिए कच्चे माल का दायरा बढ़ाते हुए अनुपयुक्त अनाज, सड़े आलू और चुकंदर आदि के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।
बिज़नेस | May 17, 2018, 01:09 PM IST -
रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 75 पैसे दूर पेट्रोल, गुरुवार को लगातार चौथे दिन बढ़े दाम
देश में डीजल की कीमतें पहले ही रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं और गुरुवार को लगातार चौथे दिन दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22-23 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है
बिज़नेस | May 17, 2018, 08:51 AM IST