PNB
-
PNB का जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाले बड़े का बकाया गिरकर 15,175 करोड़ रुपए बचा
बकाया जु्लाई तक गिरकर 15,175 करोड़ रुपए रह गया। यह इससे पिछले महीने की तुलना में 1.8 प्रतिशत कम है
बिज़नेस | Aug 26, 2018, 01:55 PM IST -
पीएनबी घोटाला मामले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, PNB की पूर्व एमडी ऊषा अनंतसुब्रमणयम को किया बर्खास्त
सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) तथा इलाहाबाद बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
बिज़नेस | Aug 13, 2018, 07:43 PM IST -
बिकने वाला है पंजाब नैशनल बैंक का पुराना मुख्यालय, सरकारी एजेंसियों से हो रही है बात
बैंक के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने कहा कि दक्षिण दिल्ली स्थित इस संपत्ति की भारी मांग को देखते हुये बैंक इसका दूसरी बार मूल्यांकन करवा रहा है
बिज़नेस | Aug 08, 2018, 09:08 PM IST -
पंजाब नैशनल बैंक को जून तिमाही में 940 करोड़ रुपए का घाटा लेकिन NPA घटा
जून तिमाही के दौरान PNB को 940 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, इससे पहले मार्च तिमाही के दौरान भी बैंक को 13400 करोड़ रुपए का बड़ा घाटा हुआ था।
बिज़नेस | Aug 07, 2018, 01:44 PM IST -
5 सरकारी बैंकों में सरकार करेगी 11,336 करोड़ रुपए का निवेश, वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी
वित्त मंत्रालय ने आज पीएनबी, कॉरपोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक सहित 5 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,336 करोड़ रुपए की पूंजी निवेश को मंजूरी दे दी है।
बिज़नेस | Jul 17, 2018, 09:09 PM IST
-
बचत खाते में न्यूनतम शेष नहीं रखने पर PNB ने खाता धारकों से वसूले 151.66 करोड़ रुपए, RTI में हुआ खुलासा
आरटीआई से खुलासा हुआ है कि सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान लगभग 1.23 करोड़ बचत खातों में तय न्यूनतम जमा राशि नहीं रखे जाने पर संबंधित ग्राहकों से 151.66 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है।
बिज़नेस | Jul 17, 2018, 03:41 PM IST -
अमेरिका में नहीं है भगोड़ा मेहुल चोकसी, इंटरपोल ने भारत सरकार को दी सूचना
पंजाब नेशनल बैंक को लगभग 13,000 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले नीरव मोदी का अंकल मेहुल चोकसी अमेरिका में नहीं है। वाशिंगटन इंटरपोल ने भारत सरकार के साथ ये सूचना साझा की है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, वाशिंगटन इंटरपोल ने पिछले बुधवार को ही भारत के अनुरोध का जवाब देते हुए कहा था कि चोकसी अमेरिका में नहीं है।
बिज़नेस | Jul 16, 2018, 03:52 PM IST -
IBC प्रक्रिया से PNB को हुआ बड़ा लाभ, तीन महीने में ही कर डाली 7,700 करोड़ रुपए की फंसी राशि की वसूली
घोटाले से प्रभावित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7,700 करोड़ रुपए से अधिक फंसे कर्ज की वसूली की। यह आंकड़ा पूरे वित्त वर्ष 2017-18 में वसूली गयी राशि से अधिक है। यह बैंक की स्थिति पटरी पर आने का संकेत है।
बिज़नेस | Jul 15, 2018, 04:43 PM IST -
पीएनबी के विलफुल डिफॉल्टर्स का बकाया जून में 15490 करोड़ रुपए से घटकर 15,354 करोड़ रुपए पर आया
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के जान बूझकर ऋण नहीं चुकाने वाले (विलफुल डिफॉल्टर्स) बड़े कर्जदारों का बकाया जून में 0.87% कम हुआ है । यह 30 जून तक घटकर 15,354.52 करोड़ रुपए रह गया। बैंक के आंकड़ों के अनुसार मई अंत तक यह बकाया 15,490 करोड़ रुपए था।
बिज़नेस | Jul 08, 2018, 05:41 PM IST -
PNB के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व RBI डिप्टी गवर्नर के सी चक्रवर्ती के विदेश जाने पर रोक: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर रह चुके हैं के सी चक्रवर्ती की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है। अंग्रेजी समाचार पत्र ईटी की खबर के मुताबिक पहली मई 2018 को चक्रवर्ती को लंदन जाने से मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ लुक आऊट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।
बिज़नेस | Jul 04, 2018, 12:17 PM IST
-
गडकरी ने कहा सभी डिफॉल्टर्स बुरे नहीं, नेकनीयत और बदनीयत में फर्क करने की जरूरत
बैंकों पर बढ़ते एनपीए के बोझ और नीरव मोदी और माल्या जैसे डिफॉल्टर्स पर तेज होती कार्रवाई के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुड डिफॉल्टर्स और बैड डिफॉल्टर्स के बीच अंतर रखने की बात कही।
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 12:00 PM IST -
नीरव मोदी का पीछा करेगी 190 देशों की पुलिस! जारी हुआ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस
पंजाब नैशनल बैंक में करीब 14000 करोड़ रुपए के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इंटरपोल ने नीरव मोदी और उसके भाई नीशल मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कर दिया है। इस नोटिस के बाद सभी सदस्य 190 देशों की पुलिस को नीरव मोदी को ढूंढकर उसे गिरफ्तार करने का अधिकार मिल गया है।
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 11:50 AM IST -
कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की
देश के दो बड़े सरकारी बैंकों का कर्ज अब महंगा हो गया है, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड ब्याज दर (MCLR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दोनो ही बैंकों ने पहली जुलाई से अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:52 PM IST -
PNB घोटाले के बाद आशंकित बचतकर्ताओं को सरकार ने दिया भरोसा, कहा - सरकारी बैंकों में पूरी तरह सुरक्षित हैं पैसे
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि लोगों का पैसा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी समेत गड़बड़ी के कई मामले सामने आने के बीच यह बात कही है।
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 08:23 PM IST -
90 करोड़ के पार पहुंची डेबिट कार्ड की संख्या, सबसे अधिक ग्राहक SBI के साथ लेकिन Paytm की ग्रोथ सबसे ज्यादा
पिछले 4 साल के दौरान देश में बैंकिंग सेवाओं में तेजी से ग्रोथ देखने को मिली है जिससे बैंकों के साथ नए ग्राहक जुड़े हैं और बैंकों की तरफ से ग्राहकों को ज्यादा मात्रा में डेबिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में डेबिट कार्ड का आंकड़ा 90 करोड़ को पार कर गया है
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 01:58 PM IST
-
पंजाब नैशनल बैंक अपने कर्मचारियों को देगा 10 करोड़ शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी
14000 करोड़ रुपए के घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने अपने कर्मचारियों को शेयर देने का फैसला किया है। शुक्रवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक के निदेशक मंडल ने 15 जून को हुई बैठक में कर्मचारियों को इक्विटी शेयर देने की मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को यह शेयर बैंक की इम्पलॉई शेयर परचेज स्कीम (PNB-ESPS) के तहत दिए जाएंगे
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 02:33 PM IST -
सरकारी बैंकों ने 1.20 लाख करोड़ रुपए के NPA को बट्टे खाते में डाला, सबसे आगे है एसबीआई
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2017-18 में 1.20 लाख करोड़ रुपए मूल्य के फंसे कर्जों (एनपीए) को बट्टे खाते में डाला है। यह राशि आलोच्य वित्त वर्ष में इन बैंकों को हुए कुल घाटे की तुलना में 140 प्रतिशत अधिक है।
बिज़नेस | Jun 15, 2018, 05:33 PM IST -
मंगलवार को संसदीय समिति के सामने पेश होंगे RBI गवर्नर पटेल, PNB घोटाले और बढ़ते NPA को लेकर हो सकती है पूछताछ
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल कल यानी 12 जून को संसद की एक स्थायी समिति के सामने हाजिर हो सकते हैं। इस सुनवाई में पटेल को नोटबंदी के बाद लौटी मुद्रा का आंकड़ा, पीएनबी घोटाला और बैंकों के बढ़ते फंसे कर्ज (NPA) जैसे मुद्दों पर कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 09:56 PM IST -
नीरव मोदी भी विजय माल्या की राह पर, लंदन पहुंचकर राजनीतिक शरण लेने की कर रहा है कोशिश
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में 14000 करोड़ रुपए के घोटाले का मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी भी विजय माल्या की तरह लंदन पहुंच चुका है और माल्या की तरह लंदन में अपने लिए राजनीतिक शरण लेने का प्रयास कर रहा है।
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 08:35 AM IST -
पीएनबी के लिए आई अच्छी खबर, संपत्ति बिक्री और फंसे ऋण की वसूली से 13 हजार करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद
घोटाले से प्रभावित पंजाब नेशनल बैंक की सहायक इकाइयों में हिस्सेदारी बेचकर तथा फंसे कर्ज की वसूली से सितंबर तक 13 हजार करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। एक अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी।
बिज़नेस | Jun 01, 2018, 08:24 PM IST