RELIANCE
-
सेंसेक्स 260 प्वाइंट बढ़कर बंद, रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर रिकॉर्ड स्तर पर
रिलायंस इंडस्ट्री और प्राइवेट बैंक शेयरों में खरीदारी के दम पर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 260.59 प्वाइंट बढ़कर 35547.33 और निफ्टी 60.60 प्वाइंट की तेजी के साथ 10772.05 के स्तर पर बंद हुआ है।
बाजार | Jun 20, 2018, 04:12 PM IST -
विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर 17वें स्थान पर पहुंचे मुकेश अंबानी, रिलायंस के शेयर में आई तेजी का असर
भारत के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर से दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 17वें स्थान तक पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी हुई है और इस वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। पिछले महीने तक मुकेश अंबानी धनी लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान तक खिसक गए थे।
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 06:34 PM IST -
जियो के बाद RIL कर रही है भारत की पहली और बड़ी कार्बन फाइबर यूनिट में निवेश, 30 हजार करोड़ रुपए के बाजार पर है नजर
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) भारत की पहली और सबसे बड़ी कार्बन फाइबर विनिर्माण इकाई में निवेश कर रही है। कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि एयरोस्पेस और डिफेंस जरूरतों को पूरा करने के लिए यह निवेश किया जा रहा है।
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 03:18 PM IST -
अनिल अंबानी की कंपनी RCom में कर्मचारियों की संख्या 94 प्रतिशत घटकर 3400 रह गयी
कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) में कर्मचारियों की संख्या करीब 94 प्रतिशत घटकर 3,400 रह गयी है। एक समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 52,000 थी। RCom ने शेयर बाजार में बुधवार को जानकारी में कहा है कि समूह में कर्मचारियों की कुल संख्या उच्चतम स्तर 52,000 से घटकर 3,400 पर आ गयी है। कर्मचारियों की कुल संख्या में 94 प्रतिशत की कमी आयी है।ऐसा माना जाता है कि कंपनी 2008-10 के दौरान शिखर पर थी
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 09:10 AM IST -
Jio उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, हर दिन मिलेगा अतीरिक्त 1.5 GB 4G डेटा
कंपनी 149 रुपये से 499 रुपये के सभी प्री-पेड योजनाओं पर ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5GB अतिरिक्त डेटा की पेशकश शुरू की है। कंपनी एक सूत्र ने कहा कि जियो अब अपने सभी प्री-पेड उपभोक्ताओं को प्रतिदिन डेढ जीबी अतिरिक्त 4 जी डेटा देगी
फायदे की खबर | Jun 13, 2018, 10:17 AM IST
-
रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, सेंसेक्स 35550 और निफ्टी 10800 के ऊपर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 115 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35558 पर कारोबार कर रहा है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.90 प्वाइंट की तेजी के साथ 10801.55 पर ट्रेड हो रहा है
बाजार | Jun 11, 2018, 09:37 AM IST -
जियो के खत्म होने वाले हैं अब अच्छे दिन, वोडाफोन ने भारत में 8,000 करोड़ रुपए निवेश करने का बनाया प्लान
ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने आइडिया सेल्युलर के साथ प्रस्तावित संयुक्त उद्यम में 1 अरब यूरो (लगभग 8,000 करोड़ रुपए) का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
बिज़नेस | Jun 09, 2018, 12:41 PM IST -
मुकेश अंबानी को फिर से चेयरमैन बनाने के लिए RIL ने मांगी मंजूरी, 19 अप्रैल 2019 को खत्म हो रहा है कार्यकाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में 61 वर्षीय अंबानी 1977 से शामिल हैं।
बिज़नेस | Jun 08, 2018, 08:38 PM IST -
रिलायंस रिटेल जारी रखेगी अपनी आक्रामक विस्तार योजना, उपभोक्ताओं में खरीद की आदत करेगी विकसित
रिलायंस रिटेल संगठित खुदरा क्षेत्र में अपनी आक्रामक विस्तार योजना को जारी रखेगी और अपनी स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं में खरीद की आदत विकसित करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही।
बिज़नेस | Jun 08, 2018, 05:16 PM IST -
जियो का खुलासा, औसत डाउनलोड स्पीड 17.9 mbps के साथ अन्य नेटवर्क की तुलना में दोगुने से भी है ज्यादा
दूरसंचार क्षेत्र की नई कंपनी रिलायंस जियो ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है कि जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 17.9 एमबीपीएस है, जोकि उपलब्ध किसी अन्य नेटवर्क की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।
बिज़नेस | Jun 08, 2018, 01:31 PM IST
-
लगातार 10वें साल नहीं बढ़ी देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की सैलरी, हर साल मिलता है 15 करोड़ रुपए वेतन
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार 10वें साल 15 करोड़ रुपए का वेतन मिला है। अंबानी ने स्वेच्छा से पिछले दस साल से वेतन में कोई वृद्धि नहीं ली है।
बिज़नेस | Jun 09, 2018, 01:24 PM IST -
अब देश भर के पोस्टऑफिस से भी हो सकेगी रिलायंस बिग-टीवी की बुकिंग
देश की प्रमुख डीटीएच सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी रिलायंस बिग टीवी को खरीदना अब और भी आसान हो गया है। अब आप रिलायंस बिग टीवी का एचडी डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की बुकिंग देश के 50 हजार से अधिक पोस्ट ऑफिसों से कर सकते हैं।
फायदे की खबर | Jun 07, 2018, 04:35 PM IST -
Jio उपभोक्ताओं के पास करोड़पति बनने का मौका, KBC की हॉट सीट तक ऐसे ले सकते हैं एंट्री
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का दसवां सीजन शुरू होने जा रहा है और इस बार इस सीजन में Jio उपभोक्ताओं के लिए हॉट सीट पर पहुंचकर करोड़पति बनने का मौका है। Jio KBC Play Along नाम से शुरू हुए इस ऑफर के तहत Jio उपभोक्ता पिछली बार की तरह KBC कार्यक्रम के दौरान अपने फोन पर मोबाइल पर Jiochat App के जरिए सवालों के जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं और सवालों के जवाब देकर करोड़ों रुपए जीत सकते हैं
फायदे की खबर | Jun 07, 2018, 12:29 PM IST -
पोस्ट ऑफिस जाकर बुक कराएं रिलायंस का फ्री एचडी डीटीएच सेटटॉप बॉक्स, 1500 रुपए में 1 साल तक देख सकेंगे FTA चैनल्स
डायरेक्ट टू होम टेलीविजन सर्विस सेवाएं प्रदान करने वाली देश की प्रमुख कंपनी रिलायंस बिग टीवी ने बुधवार को एचडी डीटीएच सेटटॉप बॉक्स की बुकिंग के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश भर के 50 हजार से अधिक पोस्ट ऑफिसों के साथ करार की घोषणा की।
फायदे की खबर | Jun 06, 2018, 07:39 PM IST -
मुकेश अंबानी को जितना कमाने में पूरी उम्र लगी, उतनी संपत्ति जेफ बेजोस ने 5 महीने में जोड़ ली
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी और दुनिया के सबसे धनवान जेफ बेजोस में यही अंतर है कि मुकेश अंबानी ने अबतक जितनी संपत्ति इकट्ठा की है उतनी संपत्ति तो जेफ बेजोस ने सिर्फ 5 महीने में बना ली है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं जबकि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
बिज़नेस | Jun 05, 2018, 11:19 AM IST
-
मुकेश अंबानी को टक्कर देगी अब ये कंपनी, इसका होगा नया नाम और ये बिजनेस प्लान
आइडिया सेल्युलर के बोर्ड ने वोडाफोन के साथ विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली नई संयुक्त कंपनी के लिए वोडाफोन आइडिया लिमिटेड नाम रखने का प्रस्ताव किया है। इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए 26 जून को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मीटिंग (ईजीएम) बुलाई गई है।
बिज़नेस | Jun 02, 2018, 01:37 PM IST -
जियो ने लॉन्च किया हॉलीडे हंगामा ऑफर्स, 399 रुपए वाला प्लान मिलेगा केवल 299 में
रिलायंस जियो फ्लिपकार्ट की पेमेंट सर्विस फोनपे के साथ नई भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी के तहत यूजर्स को 399 रुपए का प्रीपेड पैक खरीदने पर 50 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इस कैशबैक ऑफर को हॉलीडे हंगामा नाम दिया गया है
बिज़नेस | Jun 01, 2018, 03:29 PM IST -
रिलायंस जियो करने जा रही है एक और बड़ा धमाका, 1000 रुपए में देगी मुफ्त कॉल, ब्रॉडबैंड डाटा और JioTV
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अब मोबाइल सेक्टर के बाद ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो 2018 के अंत तक अपनी ब्रॉडबैंक सर्विस शुरू करने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो मात्र 1000 रुपए प्रति महीने पर ग्राहकों को फ्री कॉल्स, ब्रॉडबैंड डाटा और JioTV जैसी सेवाएं देगी।
फायदे की खबर | May 30, 2018, 04:44 PM IST -
रिलायंस इन्फ्राटेल का निवेशक से हुआ समझौता, संपत्ति बिक्री की अनुमति के लिए दायर याचिका ली वापस
रिलायंस इन्फ्राटेल का अपने अल्पांश शेयरधारक एचएसबीसी डेजी इंवेस्टमेंट्स (मॉरीशस) के साथ समझौता हो गया है। इससे कंपनी के दूरसंचार टावर कारोबार की बिक्री का रास्ता साफ हो गया है।
बिज़नेस | May 29, 2018, 08:39 PM IST -
PM मोदी के 4 साल के दौरान अंबानी, अडानी या टाटा नहीं बल्कि इस ग्रुप की कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा ‘लाभ’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता संभाले हुए पूरे 4 साल हो गए हैं और इस मौके पर उनके 4 साल में किए गए काम का लेखा जोखा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगें शेयर बाजार में लिस्ट उन बड़ी कंपनियों की जिनकी बाजार मूल्य में पिछले 4 साल के दौरान तेजी से इजाफा हुआ है
बिज़नेस | May 27, 2018, 03:39 PM IST