STOCK
-
शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का तो निफ्टी 25800 के नीचे आया; इन शेयरों पर रहेगी नजर
शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 150 अंक टूटकर 84,410 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंक फिसलकर 25,776 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग इंडेक्स पर भी दबाव दिखा और बैंक निफ्टी 100 से ज्यादा अंक गिरकर 58,822 पर ट्रेड कर रहा है।
बाजार | Dec 18, 2025, 09:37 AM IST -
SEBI ने 3 दशक पुराने शेयर ब्रोकिंग के नियमों में किए अहम बदलाव, कई बड़े सुधारों को भी दी मंजूरी
नए नियमों के तहत शेयर ब्रोकर से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं को शामिल करते हुए नियमों को 11 अध्यायों में बांटा गया है।
बाजार | Dec 17, 2025, 10:01 PM IST -
शेयर बाजार में Meesho का धमाका! रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे शेयर के दाम, IPO से अब तक 95% रिटर्न
शेयर बाजार में नए-नए लिस्ट हुए स्टॉक्स में अगर किसी ने निवेशकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, तो वह नाम है Meesho का। लिस्टिंग के कुछ ही दिनों के भीतर इस ई-कॉमर्स कंपनी ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने बाजार के जानकारों के साथ-साथ रिटेल निवेशकों को भी हैरान कर दिया है।
बाजार | Dec 17, 2025, 02:24 PM IST -
शेयर बाजार में सुस्ती का माहौल! सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 25900 के ऊपर; ट्रंप के बयान से मिला इमोशनल सपोर्ट
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने 17 दिसंबर को संभली हुई शुरुआत की। बाजार में जोश कम जरूर दिखा, लेकिन प्रमुख इंडेक्स अहम स्तरों के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहे।
बाजार | Dec 17, 2025, 09:44 AM IST -
डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट, शेयर बाजार की रिकवरी पर मंडराया बड़ा खतरा
भारतीय शेयर बाजार जिस रिकवरी की उम्मीद कर रहा था, उस पर अब कमजोर रुपया पानी फेरता नजर आ रहा है। डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा लगातार फिसल रही है और पहली बार 91 के स्तर को पार कर चुकी है। 16 दिसंबर को रुपया 91.05 प्रति डॉलर तक टूट गया, जिससे इन्वेस्टर्स और मार्केट एनालिस्ट की चिंता बढ़ गई है।
बाजार | Dec 17, 2025, 07:45 AM IST
-
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 533 और निफ्टी 167 अंक टूटा, इन शेयरों ने डुबोए निवेशकों के पैसे
आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 167.20 अंकों (0.64 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,860.10 अंकों पर बंद हुआ।
बाजार | Dec 16, 2025, 03:45 PM IST -
Meesho का शेयर आया, छाया और 5 दिन में 74% भागा, आज फिर कर दिया ये कमाल
कारोबार के पहले 30 मिनट के भीतर ही 5 करोड़ से अधिक शेयरों का लेन-देन हुआ। इस दौरान ट्रेडिंग वैल्यू लगभग ₹950 करोड़ रही। कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर ₹86,000 करोड़ से अधिक हो गया है।
बाजार | Dec 16, 2025, 02:23 PM IST -
शेयर बाजार खा गया हिचकोले, सेंसेक्स 427 अंक लुढ़का, निफ्टी भी परास्त, ये प्रमुख स्टॉक्स धड़ाम
एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मंदी की नजर आ रही है।
बाजार | Dec 16, 2025, 10:20 AM IST -
आज फिर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में दर्ज की गई बड़ी गिरावट
आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 19.65 अंकों (0.08 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,027.30 अंकों पर बंद हुआ।
बाजार | Dec 15, 2025, 03:43 PM IST -
औंधे मुंह गिरा घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 373 अंक फिसला, निफ्टी भी पस्त, रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर
ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट जारी है। शुरुआती दौर में निफ्टी पर ट्रेंट, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, NTPC, ONGC, मैक्स हेल्थकेयर टॉप लूजर के तौर पर उभरे।
बाजार | Dec 15, 2025, 10:12 AM IST
-
Wakefit Innovations के शेयर की बाजार में फीकी शुरुआत, बीएसई पर सिर्फ 0.46% प्रीमियम पर लिस्ट
वेकफिट इनोवेशंस आईपीओ को खुदरा निवेशकों से सबसे अधिक बोली मिली है। कंपनी इस आईपीओ के तहत ₹377.18 करोड़ का ताजा इश्यू और 4,67,54,405 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) हिस्सा पेश कर रही है, जो ₹912 करोड़ मूल्य का है।
आईपीओ | Dec 15, 2025, 10:20 AM IST -
कोविड के बाद ये हैं भारत के 5 सबसे बड़े वेल्थ क्रिएटर Stocks, घरेलू कंपनियों ने ₹148 लाख करोड़ की संपत्ति जोड़ी
कोविड-19 के कारण मार्च 2020 में आए भारी बाजार संकट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने अभूतपूर्व वापसी की। इस अवधि में संपत्ति सृजन की सालाना वृद्धि दर 38% रही, जो सेंसेक्स की 21% CAGR से कहीं अधिक है।
बाजार | Dec 15, 2025, 07:00 AM IST -
शेयर बाजार दहाड़ा, सेंसेक्स 450 अंक उछलकर बंद, निफ्टी 26,000 के ऊपर, ये प्रमुख स्टॉक्स चमके
अमेरिकी फेड की ब्याज दर में कटौती से वैश्विक जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार हुआ है। इससे तरलता के प्रति आशावाद बढ़ा है, जो घरेलू बाजार को सहारा दे रहा है। हालांकि रुपये आज नए रिकॉर्ड लेवल पर लुढ़क गया है।
बाजार | Dec 12, 2025, 04:20 PM IST -
Stock Market: शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत, निफ्टी 25950 के ऊपर खुला; सेंसेक्स 250 अंक उछला
भारतीय शेयर बाजार ने 12 दिसंबर को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते जोरदार शुरुआत की। सुबह की शुरुआत में ही सेंसेक्स 289.71 अंक की तेजी के साथ 85,107.84 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 76.65 अंक बढ़कर 25,975.20 के स्तर पर खुला।
बाजार | Dec 12, 2025, 09:42 AM IST -
800% रिटर्न सिर्फ 1 साल में देकर इस शेयर ने मचाया धमाल, आज 5% अपर सर्किट पर पहुंचा, जानें लेटेस्ट भाव
इस कंपनी ने अपनी वित्तीय वृद्धि और हालिया रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से निवेशकों के लिए एक शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। इसके मजबूत प्रदर्शन और आगामी विस्तार योजनाओं के साथ, यह स्टॉक आने वाले समय में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
बाजार | Dec 11, 2025, 05:01 PM IST
-
Stock Market: अमेरिका में दरों में कटौती के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, आज इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल
शेयर बाजार की शुरुआत आज मिश्रित रही, जहाँ सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी थोड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। बाजार में आज की हलचल में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा हाल ही में ब्याज दरों में की गई 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का असर दिख सकता है।
बाजार | Dec 11, 2025, 09:27 AM IST -
Meesho ने किया कमाल! मार्केट में कदम रखते ही शेयर 46% उछले, लिस्टिंग पर ही मालामाल हुए निवेशक
भारत के डिजिटल मार्केटप्लेस Meesho ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। बुधवार को इसके शेयरों ने IPO प्राइस के मुकाबले 46% तक उछाल दिखाया और निवेशकों की झोली में तगड़ा मुनाफा डाल दिया।
आईपीओ | Dec 10, 2025, 11:35 AM IST -
दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, 200 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 25900 के पास कर रहा ट्रेड
लगातार दो दिनों की गिरावट से परेशान निवेशकों के चेहरों पर आज मुस्कान लौट आई। बुधवार को शेयर बाजार ने दमदार रिबाउंड किया और खुलते ही सेंसेक्स व निफ्टी ने तेज रफ्तार पकड़ ली।
बाजार | Dec 10, 2025, 09:48 AM IST -
लुढ़क गया घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक फिसला, निफ्टी 26,144 के करीब, ये स्टॉक्स टूटे
शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर को छोड़कर, बाकी सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी इंडेक्स में दिख रहा है।
बाजार | Dec 08, 2025, 10:25 AM IST -
मार्केट में छाया IT सेक्टर का जादू! TCS-Infosys की उछाल से निवेशकों की झोली में बरसे ₹72,285 करोड़
शेयर बाजार में इस हफ्ते IT सेक्टर का जादू छा गया। देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच कंपनियों ने मिलकर मार्केट कैप में 72,284.74 करोड़ रुपये का जोरदार इजाफा किया। इस लिस्ट में सबसे चमकते सितारे बने TCS और Infosys।
बाजार | Dec 07, 2025, 01:47 PM IST