1. होम
  2. Profile
  3. Brajesh Pathak
Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

ब्रजेश पाठक
ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वह सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके पहले वह 2004 से 2009 तक उन्नाव से सांसद भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता ब्रजेश पाठक पहले बहुजन समाज पार्टी में थे और 2004 में उन्होंने बसपा के ही टिकट पर उन्नाव से लोकसभा चुनाव जीता था। पाठक का जन्म 25 जून 1964 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित मल्लवान में सुरेश पाठक के पुत्र के रूप में हुआ था। पाठक की पत्नी का नाम नम्रता पाठक है और उनके 3 बच्चे हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली है। 2004 में बीएसपी से सांसद बने पाठक को पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। हालांकि बाद में उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और वह बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हो गए। 2017 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने लखनऊ सेंट्रल की विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा को 5 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया था। चुनाव जीतने के बाद पाठक को योगी सरकार में जगह मिली और उन्हें कानून, अतिरिक्त उर्जा स्रोत एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री बनाया गया। 21 अगस्त 2019 को हुए योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में उनका विभाग बदल दिया गया और उन्हें विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री बनाया गया।

Brajesh Pathak