1. होम
  2. Profile
  3. Viratkohli
Viratkohli

Viratkohli

विराट कोहली
विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में भारतीय टीम के कप्तान हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली की गिनती आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। कोहली को खेल के प्रति उनके जज्बे, और खुद को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने की जिद के लिए भी जाना जाता है। हालांकि अपने गरम मिजाज के कारण कोहली कभी-कभी विवादों के घेरे में भी आ जाते हैं, लेकिन उसके बल्ले की चमक के आगे यह सब फीका पड़ जाता है। खास बात यह है कि कोहली जिन महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी हैं, उन्हें अपने सधे हुए व्यवहार के चलते 'कैप्टन कूल' के नाम से जाना जाता है। खेल की बात करें तो आज विराट कोहली के आसपास कोई भी बल्लेबाज नजर नहीं आता है। वह अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देते हैं और व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद हमेशा तरोताजा दिखते हैं। क्रिकेट के विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सबकुछ सही रहा तो विराट जल्द ही बल्लेबाजी से जुड़े अधिकांश रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल विराट के नाम सबसे कम एकदिवसीय मैचों में 10,000 रन बनाने, क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में 45 से ऊपर का बल्लेबाजी औसत रखने, 200 वनडे मैचों तक सबसे ज्यादा शतक लगाने जैसे तमाम रिकॉर्ड्स हैं। एकदिवसीय के अलावा टेस्ट क्रिकेट और टी20 में भी विराट का बल्ला खूब बोला है। विराट को एक कप्तान के रूप में भी काफी सफलताएं मिली हैं। उनकी कप्तानी के अंदर भारत टेस्ट मैचों में नंबर एक की रैंकिंग तक पहुंचा है। वहीं, एकदिवसीय और टी20 मैचों में भी उनकी कप्तानी में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी कप्तान हैं। क्रिकेट के जानकार कहते हैं कि विराट के अंदर जिस तरह का एटिट्यूड है, उसे देखते हुए आगे चलकर एक कप्तान के तौर पर उनसे काफी उम्मीदें पाली जा सकती हैं।

Viratkohli

  • 5 ऐसे क्रिकेट रिकार्ड्स जो शायद कभी न टूटें

    5 ऐसे क्रिकेट रिकार्ड्स जो शायद कभी न टूटें

    क्रिकेट की दुनियां में हर सप्ताह कई रिकार्ड्स टूट और बन रहे हैं। ये सब इतनी तेज़ी से हो रहा है कि अब तो ये याद तक रखना मुश्किल होता जा रहा है कि किसने

    क्रिकेट | Nov 24, 2015 01:24 pm IST
  • पहले दिन के बाद खेल नहीं हो पाना निराशाजनक: कोहली

    पहले दिन के बाद खेल नहीं हो पाना निराशाजनक: कोहली

    बेंगलुरू: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पहले दिन दक्षिण अफ्रीका को 214 रन पर आउट करने के बाद अगले चार दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो पाने पर निराशा

    क्रिकेट | Nov 18, 2015 03:17 pm IST
  • Advertisement
  • भारत की अच्छी शुरुआत, बिना विकेट खोए बनाए 80

    भारत की अच्छी शुरुआत, बिना विकेट खोए बनाए 80

     बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं।

    क्रिकेट | Nov 14, 2015 05:21 pm IST
  • स्पिन पिच को लेकर आलोचना को दिल से लगाने की जरूरत नहीं: कोहली

    स्पिन पिच को लेकर आलोचना को दिल से लगाने की जरूरत नहीं: कोहली

    बेंगलुरू: भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका से स्पिन की अनुकूल पिचों पर खेलने को लेकर किसी भी तरह की आलोचना को दिल से लगाने की जरूरत नहीं है।

    क्रिकेट | Nov 13, 2015 05:26 pm IST
  • Advertisement
  • Video: जब कोहली फूट फूटकर रोने लगे

    Video: जब कोहली फूट फूटकर रोने लगे

    नयी दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भले ही मैदान में हो या फिर मैदान के बाहर, अपने जज़्बात का इज़हार करने से कभी नहीं चूकते। मैच जीतने की ख़ुशी हो तो दौड़ते हुए

    क्रिकेट | Nov 09, 2015 02:48 pm IST
  • मोहाली विकेट पर बखेड़े की ज़रुरत नहीं: विराट कोहली

    मोहाली विकेट पर बखेड़े की ज़रुरत नहीं: विराट कोहली

    मोहाली: टीम इंडिया (टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मोहाली विकोट पर बखेड़ा खड़ा करने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि उस पर कोई भी टीम 50-60 रन बनाकर ऑल आउट नही हुई। साउथ

    क्रिकेट | Nov 07, 2015 07:07 pm IST
  • Advertisement
  • सालगिरह मुबारक विराट कोहली उर्फ़ चीकू

    सालगिरह मुबारक विराट कोहली उर्फ़ चीकू

    नयी दिल्ली: टीम इंडिया के टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली 27 साल के हो गए हैं। बहुत ही कम समय में करियर की बुलंदियों पर पहुंचें विराट कोहली जितना मैदान में चर्चित रहते हैं उससे कहीं

    क्रिकेट | Nov 05, 2015 11:58 am IST
  • मोहली टेस्ट: ऊंचे मनोबल के साथ Ind का सामना करेगा SA

    मोहली टेस्ट: ऊंचे मनोबल के साथ Ind का सामना करेगा SA

    मोहाली: भारत को टी-20 और एकदिवसीय श्रृंखलाओं में पटखनी देने के बाद जीत के जोश से लबरेज दक्षिण अफ्रीकी टीम आज पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का

    क्रिकेट | Nov 05, 2015 07:43 am IST
  • Advertisement
  • कोहली अभी बेटा है, बाप तो हैं धोनी: कपिल देव

    कोहली अभी बेटा है, बाप तो हैं धोनी: कपिल देव

    जयपुर: महान ऑलराउंडर और भारते के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि धोनी और विराट के बीच कप्तानी की तुलना करना बेकार है क्योंकि ‘बाप बाप रहता है और बेटा बेटा।’ कपिल देव

    क्रिकेट | Nov 04, 2015 03:46 pm IST
  • मुंबई ODI: ये हैं 8 कारण जिसकी वजह से हारी टीम इंडिया

    मुंबई ODI: ये हैं 8 कारण जिसकी वजह से हारी टीम इंडिया

    नई दिल्ली: रविवार को पांचवें और निर्णायक वनडे में जिस तरह टीम इंडिया उसे देखकर लगभग सभी क्रिकेट प्रेमी ख़ासकर टीम इंडिया के प्रशंसक इस सोच में डूबे हुए हैं कि आख़िर चूक कहां हुई।

    क्रिकेट | Oct 27, 2015 12:54 pm IST
  • Advertisement
  • IND vs SA: अनुष्का के तीन मूड्स ने बयां की कोहली की कहानी

    IND vs SA: अनुष्का के तीन मूड्स ने बयां की कोहली की कहानी

    मुंबई: साउथ अफ़्रीका और भारत के बीच यहां पांचवें और निर्णायक वनडे मैच पर सारे  देश के अलावा एक ख़ास शख़्सियत की भी नज़र टिकी हुई थी और वो कोई और नहीं विराट कोहली की

    क्रिकेट | Oct 25, 2015 07:14 pm IST
  • कोहली ने अनुष्का शर्मा और उनके पिता को दी चाइनीज़ फ़ूड की दावत

    कोहली ने अनुष्का शर्मा और उनके पिता को दी चाइनीज़ फ़ूड की दावत

    मुंबई: चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच में अपनी सेंचुरी का जश्न अनुष्का शर्मा  और उनके पिता के साथ लंच पर मनाया। टीम इंडिया

    क्रिकेट | Oct 25, 2015 03:49 pm IST
  • Advertisement
  • मुंबई में भी टॉस जीतना होगा बेहद अहम

    मुंबई में भी टॉस जीतना होगा बेहद अहम

    चेन्नई: पिछले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वाकई बहुत अच्छा टास जीता औऱ भारत को सीरिज़ में 2-2 की बराबरी पर आने का मौका दिया। अब

    क्रिकेट | Oct 23, 2015 10:40 pm IST
  • चेन्नई ODI: विराट ने मारी सेंचुरी फिर दिखाई मसल्स

    चेन्नई ODI: विराट ने मारी सेंचुरी फिर दिखाई मसल्स

    चेन्नई: टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली ने आख़िरकार साबित कर दिया कि क्यों वह तीन नंबर पर ही बैटिंग करना चाहते हैं। गुरुवार को साउत अफ़्रीका के ख़िलाफ वनडे सीरीज़ के यहां चौथे

    क्रिकेट | Oct 22, 2015 04:53 pm IST
  • Advertisement
  • कैसे अनलकी 13 साबित हुआ लकी कोहली के लिए

    कैसे अनलकी 13 साबित हुआ लकी कोहली के लिए

    राजकोट: 13 नंबर भले ही आप के लिए अनलकी हो लेकिन टीम इंडिया(वनडे) के उप कप्तान विराट के लिए ये नंबर रविवार को यहां साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे में लकी साबित हुआ। कोहली

    क्रिकेट | Oct 18, 2015 11:28 pm IST
  • INDORE ODI: जब कोहली बरस पड़े रहाणे पर

    INDORE ODI: जब कोहली बरस पड़े रहाणे पर

    इंदौर: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दूसरे वनडे के पहले कानपुर वनडे में हार को लेकर कप्तान धोनी और उप कप्तान विराट कोहली के बीच तनातनी को एक वजह बताई जा रही थी। इस तनातनी

    क्रिकेट | Oct 14, 2015 05:42 pm IST
  • Advertisement
  • क्या धोनी-कोहली की तकरार थी कानपुर में हार की वजह'

    क्या धोनी-कोहली की तकरार थी कानपुर में हार की वजह'

    कानपुर: वनडे कप्तान धोनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बीच कोल्ड वॉर की ख़बरें तो आती ही रहती हैं और अब पता चला है कि कानपुर में वनडे सीरीज़ के पहले मैच में हार

    क्रिकेट | Oct 13, 2015 05:41 pm IST
  • विराट कोहली हैं पाकिस्तान की स्टार क्रिकेटर मारुफ़ के हीरो

    विराट कोहली हैं पाकिस्तान की स्टार क्रिकेटर मारुफ़ के हीरो

    कराची में हाल ही में हुई T20 सीरीज़ में बांग्लादेश  का पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने सूपड़ा साफ किया था और इसमें अहम भूमिका निभाई थी पाकिस्तान की उभरती स्टार बिस्माह मारुफ़ ने जिन्हें लगातार

    क्रिकेट | Oct 10, 2015 12:58 pm IST
  • कटक T20: जब रोहित के हाथ से छूटा बैट और बरसे विराट

    कटक T20: जब रोहित के हाथ से छूटा बैट और बरसे विराट

    कटक: धर्मशाला T20 मैच में सेंचुरी लगाने वाले ओपनर रोहित शर्मा के लिए दूसरा T20 मैच कुछ अजीब-ओ-ग़रीब रहा। पहले ही ओवर में शिखर धवन के मना करने पर भी रोहित ने रन लेने की

    क्रिकेट | Oct 05, 2015 08:27 pm IST
  • कोहली बने टी20 में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय

    कोहली बने टी20 में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय

    धर्मशाला: भारत के मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 28 रन बनाते हुए 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

    क्रिकेट | Oct 06, 2015 12:13 pm IST