1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पुलिस से मुठभेड़ के बाद लांडा हरिके गिरोह के तीन सदस्य अरेस्ट, घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस से मुठभेड़ के बाद लांडा हरिके गिरोह के तीन सदस्य अरेस्ट, घायल अस्पताल में भर्ती

 Published : Dec 25, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 04:40 pm IST

पंजाब के तरन तारन जिले में पुलिस ने लांडा हरिके गिरोह के तीन सदस्यों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। अरेस्ट किए गए तीनों आरोपी फिरौती के मामले में आरोपी थे।

पंजाब पुलिस ने लांडा हरिके गिरोह के तीन सदस्यों को किया अरेस्ट- India TV Hindi
पंजाब पुलिस ने लांडा हरिके गिरोह के तीन सदस्यों को किया अरेस्ट Image Source : PEXELS

पंजाब पुलिस द्वारा लांडा हरिके गिरोह के तीन सदस्यों को अरेस्ट किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब के तरन तारन जिले में पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लांडा हरिके गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी के मुताबिक घटना बुधवार तड़के की है, जिसमें तरनतारन जिले के रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ ​​लाडू, यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा और प्रभजीत सिंह उर्फ ​​जज को अरेस्ट किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक अतुल सोनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों जोहल ढाई गांव के खेतों में छिपे हुए हैं। सोनी ने आगे बताया कि जब पुलिस ने उनका पता लगाया और सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने गोलियां चला दीं। इस पर पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। 

फिरौती के मामले में दर्ज हुई FIR

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गोलीबारी के दौरान कुलदीप सिंह और यादविंदर सिंह घायल हो गए, जिन्हें बाद में तरनतारन के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक फिरौती के मामले में आरोपियों के खिलाफ 22 दिसंबर को FIR दर्ज की गई थी और मुठभेड़ के बाद उनके पास से पिस्तौल बरामद की गई।

कुराला गांव के पास पलटी बस, 20 यात्री घायल

वहीं, जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर कुराला गांव के पास खेतों में एक प्राइवेट बस पलट गई। इस घटना में 20 यात्री घायल हो गए। टांडा के थाना प्रभारी गुरविंदरजीत सिंह ने कहा कि 9 घायल यात्रियों को दसूया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को यहां दसूया सिविल अस्पताल से होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि कुछ घायलों को सीएचसी टांडा में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

पठानकोट से जालंधर जा रही थी बस 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस पठानकोट से जालंधर जा रही थी। एसएचओ सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कुराला गांव के पास ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। (Input with PTI)

ये भी पढ़ें- 

Bank Job: जम्मू कश्मीर बैंक में निकली अपरेंटिस भर्ती में कैसे होगै सिलेक्शन? जानें यहां चयन प्रक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।