1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: MLA की शादी में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, 25 हजार का लगा जुर्माना

राजस्थान: MLA की शादी में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, 25 हजार का लगा जुर्माना

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 02:59 pm IST

कोविड महामारी से लड़ने के लिए राज्य में लॉकडाउन के बावजूद राजस्थान के डूंगरपुर के विधायक राजकुमार रोत ने कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक भव्य शादी समारोह का अयोजन किया।

राजस्थान: विधायक की...- India TV Hindi
राजस्थान: विधायक की शादी में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां Image Source : IANS

जयपुर: कोविड महामारी से लड़ने के लिए राज्य में लॉकडाउन के बावजूद राजस्थान के डूंगरपुर के विधायक राजकुमार रोत ने कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक भव्य शादी समारोह का अयोजन किया। शादी में केवल 50 लोगों के शामिल होने की छूट है। राज्य सरकार ने बढ़ते कोविड मामलों को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने दुल्हन के परिवार पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया, क्योंकि शादी के दौरान न तो अतिथि संख्या 50 तक सीमित थी, और न ही सोशल डिस्टेंशिंग बनाए रखा गया था। साथ ही शादी के दौरान लोगों ने मास्क नहीं पहना था।

इस बीच, रोत ने कहा कि वह एक छोटा समारोह करना चाहते थे, लेकिन लोग बड़ी संख्या में आ गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।